इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में बायें कंधे के अपनी जगह से खिसकने के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. पोप ने सोमवार को चौके को रोकने के लिये डाइव किया और तभी कंधा अपनी जगह से खिसक गया. 22 साल का यह खिलाड़ी तभी मैदान छोड़कर चला गया और अगले कुछ हफ्तों में उनका ऑपरेशन किया जायेगा.
यह मैच ड्रा रहा और इंग्लैंड ने श्रृंखला जीत ली थी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘ उम्मीद है कि पोप इंग्लैंड के लिये सही समय पर वापसी कर लेंगे जब टीम को 2021 के शुरू में श्रीलंका और भारत का दौरा करना है.'
ओली पोप हाल ही में विंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के एक भविष्य के बल्लेबाज के रूप में उभरकर सामने आए हैं. ओली पोप ने अभी तक इंग्लैंड के लिए खेले 13 टेस्ट में 1 शतक और 5 अर्द्धशतक से 37.94 के औसत से 645 रन बनाए हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं