Glenn Phillips grabs Superman-like one-handed diving catch: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है और इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने एक शानदार कैच लपककर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है. ग्लेन फिलिप्स ने दूसरे दिन लंच से पहले की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को पवेलियन की राह दिखाने के लिए हवा में सुपरमैन बनकर एक हाथ से शानदार कैच लिया. ग्लेन फिलिप्स का यह कैच इतना शानदार और हैरान कर देने वाला था कि मार्नश लाबुशेन को यकीन ही नहीं हुआ. मार्नश लाबुशेन ने टिम साउदी की गुड लेंथ की गेंद जो एंगल से बाहर जा रही थी, उसे प्वाइंट बाउंड्री की तरफ खेला था. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने अपने दाहिने तरफ हवा में उछलते हुए दाएं हाथ से हवा में शानदार कैच लपका. इसके बाद उन्होंने सुनिश्चित किया गेंद उनके हाथ से छिटके नहीं.
यहां देखें वीडियो:
WHAT A CATCH, GLENN PHILLIPS. 🤯🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2024
- One of the best fielders in this generation.....!!!!pic.twitter.com/SIVlW613vH
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, केन विलियमसन और टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड को मैच में वापस लाने के लिए संघर्ष किया. ऑस्ट्रेलिया ने लेबुशेन की पारी के बाद मैच पर अपकी पकड़ बनाई हुई है. ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में 94 रनों की बढ़त लेने के बाद मिशेल स्टार्क ने ओपनर विल यंग को एक रन पर आउट कर दिया. हालांकि, विलियमसन और लैथम ने अर्धशतक जड़े, जिससे कीवी टीम ने दूसरे दिन का खेल 134/2 पर समाप्त किया और 40 रनों की मामूली बढ़त हासिल
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विलियमसन को 51 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दोनों के बीच खतरनाक साझेदारी को तोड़ा. लैथम 65 रन पर और सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र 11 रन पर नाबाद रहे. इससे पहले दूसरे दिन, मेबमान टीम ने शनिवार को अपने अंतिम छह विकेटों के साथ 132 रन और जोड़े. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 256 रन पर ऑल आउट हुई. मैट हेनरी ने गेंद को दोनों तरफ घुमाते हुए 67 रन देकर सात विकेट लिए और उन्होंने न्यूजीलैंड को मैच में बनाए रखने की कोशिश की.
यह 25 टेस्ट मैचों में दूसरी बार था कि हेनरी ने एक पारी में सात विकेट लिए थे, उनके करियर का अधिकांश हिस्सा टीम के साथी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की छाया में रहा था. लेकिन बोल्ट के अब फ्रेम में नहीं होने से, हेनरी ने सीरीज में तीन पारियों में 15 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी की. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त को निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मजबूत किया और अंतिम तीन विकेटों ने 67 रनों का योगदान दिया. कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. कमिंस 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान बेन सीयर्स की लगातार गेंदों पर तीन चौके लगाए. पहले टेस्ट में 172 रन की शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज पर कब्ज़ा करने की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं