विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2024

IND vs AUS: बुमराह नहीं बल्कि यह गेंदबाज है सबसे खतरनाक गेंदबाज, वेस्टइंडीज दिग्गज एंडी रॉबर्ट्स के ऐलान ने मचाई खलबली

Andy Roberts react on best bowler in World Cricket: एंडी रॉबर्ट्स ने उस गेंदबाज का नाम बताया है जिसे वो भारतीय क्रिकेट का सबसे बेस्ट गेंदबाज मानते हैं और वह जसप्रीत बुमराह नहीं हैं.

IND vs AUS: बुमराह नहीं बल्कि यह गेंदबाज है सबसे खतरनाक गेंदबाज, वेस्टइंडीज दिग्गज एंडी रॉबर्ट्स के ऐलान ने मचाई खलबली
Who is India Best Bowler, Andy Roberts reaction viral

Andy Roberts on India best bowler:  वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने उस गेंदबाज का नाम बताया है जिसे वो भारतीय क्रिकेट का सबसे बेस्ट गेंदबाज मानते हैं. मिड डे में छपी खबर के अनुसार रॉबर्ट्स ने जसप्रीत बुमराह को भारत के बेस्ट गेंदबाज करार नहीं दिया है जिसने भारतीय फैन्स को चौंका कर रख दिया है. रॉबर्ट्स ने बुमराह की जगह मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारतीय क्रिकेट का बेस्ट गेंदबाज करार दिया है. 

रॉबर्ट्स ने अपनी बात रखते हुए कहा, "शमी एक कंप्लीट पैकेज हैं और मैं उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे बेस्ट गेंदबाज करार देता हूं." पूर्व वेस्टइंडीज खतरनाक तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने अपनी बात रखते हुए कहा, "शमी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं..हो सकता है कि वह जसप्रीत बुमराह जितने विकेट न ले पाएं, लेकिन वह एक संपूर्ण गेंदबाज हैं और टीम के अन्य गेंदबाजों की तुलना में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं.. वह गेंद को स्विंग और सीम करते हैं और उनका नियंत्रण बुमराह से कम नहीं है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X/@JassPreet96

पूर्व वेस्टइंडीज गेंदबाज ने विराट कोहली (Andy Roberts on Virat Kohli) की फॉर्म को लेकर भी बात की और कहा कि, "कोहली विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उनको संघर्ष करते हुए देखना मुझे चौंका रहा है. टेस्ट क्रिकेट में आप तभी रन बना सकते हैं जब और पूरी तरह से ध्यान  केंद्रित कर सकते हैं. कोहली को भी अपना ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है". 

बता दें कि रॉबर्ट्स ने वेस्टइंडीज के लिए 47 टेस्ट मैचों में 25.61 की औसत से 202 विकेट लिए हैं.. उन्होंने आगे कहा कि "मोहम्मद सिराज कभी भी शमी की क्लास की बराबरी नहीं कर सकते.. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया में खेलना चाहिए क्योंकि सिराज, शमी के आसपास भी नहीं हैं."

रॉबर्ट्स वेस्टइंडीज़ की उस टीम का हिस्सा थे जब वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में दो वर्ल्ड  कप लगातार जीते थे.  रॉबर्ट्स को  अपनी भयंकर बाउंसर गेंदबाज के लिए जाने जाते थे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने एक बार उनकी फेंकी गई एक गेंद को ‘सबसे तेज़ और सबसे भयानक' बताया था. यही नहीं, रॉबर्ट्स को सुनील गावस्कर ने भी अपने करियर का सबसे खतरनाक गेंदबाज करार दिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com