आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टीम कड़ी जद्दोजहद कर रही है. यही वजह है कि चेन्नई में खेला जा रहा आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है. मैच के दौरान शिवम दुबे (Shivam Dube) से एक बड़ी गलती हो गई. जिसके बाद उनके ऊपर टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और नूर अहमद (Noor Ahmad) भड़क गए. यही नहीं वह भी खुद से काफी नाखुश नजर आए. जिसके बाद उन्हें बीच मैदान में गेंद को पटकते हुआ पाया गया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उनसे ऐसी क्या गलती हो गई. जिससे कप्तान और गेंदबाज दोनों गुस्सा हो गए? तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं.
शिवम दुबे ने टपकाया नमन धीर कैच
विपक्षी टीम के बल्लेबाज नमन धीर जब आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी दौरान नूर अहमद ने एक शानदार गेंद उनके सामने डाली. जहां वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में उनके जाल में फंस गए. शिवम दुबे के पास उनका शानदार कैच पकड़ने का सुनहरा मौका था. मगर वह चूक गए और आसान से कैच को ड्रॉप कर दिया. जिसके बाद हर कोई सन्न रह गया. नूर अहमद के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था. वही नहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी नाराज थे. खूद शिवम दुबे भी अपनी इस गलती के बाद निराश नजर आ रहे थे. उन्होंने गेंद को जमीन पर पटकते हुए अपनी निराशा को जाहिर किया.
From despair 🫣 to delight 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
Noor Ahmad with an eventful first over 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/YTwZxMoAgn
मिले मौके का नमन ने खूब उठाया फायदा
विपक्षी टीम की तरफ से मिले इस मौके का नमन धीर ने खुब फायदा उठाया. उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच154.05 की स्ट्राइक रेट से वह सर्वाधिक 57 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सलमान आगा ने सुनाया दुखड़ा, हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम तक गया था, उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं