विज्ञापन

IND vs PAK: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, नो हैंडशेक पॉलिसी जारी

India vs Pakistan, ICC Men's T20 World Cup 2026: एशिया कप 2025 की तरह ही एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान टीम के कप्तानों ने मैदान में हाथ नहीं मिलाया है.

IND vs PAK: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, नो हैंडशेक पॉलिसी जारी
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

India vs Pakistan, ICC Men's T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का आगाज हो चुका है. कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. हैरानी वाली बात यह है कि दोनों टीमों के कप्तानों के बीच एक बार फिर से मैदान में हैंडशेक नहीं हुआ है. दोनों टीमों के बीच पहली बार हैंडशेक विवाद का मामला एशिया कप 2025 में आया था. उस दौरान भारतीय टीम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था.

जूनियर क्रिकेट टीम ने भी जारी रखी परंपरा

भारत के सीनियर पुरुष टीम ने ही नहीं, इस परंपरा को आगे जूनियर क्रिकेट ने भी पाक टीम के खिलाफ जारी रखा. अंडर-19 एशिया कप और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में युवा जांबाजों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाकर रखी और एक भी मैच में हाथ नहीं मिलाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @cricbyusman/x

टॉस हारने के बाद कैप्टन सूर्यकुमार यादव का बयान 

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने कहा पिछले दोनों मुकाबले उन्होंने डिफेंड करते हुए ही जीते हैं. यह मुकाबला अहम है. मगर वर्तमान में रहना जरूरी है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. 

टॉस जीतने के बाद सलमान आगा का बयान

वहीं टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि विकेट टैकी लग रही है. इसलिए वह विकेट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं. उनकी टीम इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित है. आगा ने कहा कि यह पिच एसएससी के मुकाबले धीमी है. पाकिस्तान के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 ईशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती और 11 जसप्रीत बुमराह. 

पाकिस्तान: 1 सईम अयूब, 2 साहिबजादा फरहान, 3 सलमान अली आगा(कप्तान), 4 बाबर आजम, 5 मोहम्मद नवाज, 6 शादाब खान, 7 फहीम अशरफ, 8 उस्मान खान, 9 शाहीन अफरीदी, 10 अबरार अहमद और 11 उस्मान तारीक.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान का होगा बुरा हाल, फिर रंग जमाएंगे ये 3 भारतीय स्टार, जीत तो पक्की ही मानो!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com