विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2018

NIDAHAS TROPHY: महेंद्र सिंह धोनी को भी रेस्ट की तैयारी, कई युवाओं को मौका दे सकता है बीसीसीआई

युवाओं के लिए यह ट्राई सीरीज सेलेक्टरों का भरोसा जीतने का बहुत ही अच्छा मौका है

NIDAHAS TROPHY: महेंद्र सिंह धोनी को भी रेस्ट की तैयारी, कई युवाओं को मौका दे सकता है बीसीसीआई
महेंद्र सिंह धोनी
  • रोहित शर्मा करेंगे ट्राई सीरीज में कप्तानी!
  • हार्दिक पंड्या को भी दिया जा सकता है आराम
  • ऋषभ पंत को मौका मिलना करीब-करीब तय
नई दिल्ली: मार्च के पहले महीने में श्रीलंका में खेले जाने निदाहस ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों को आराम देने जा रहा है. पहले मुख्य खिलाड़ियों में विराट के नाम की ही चर्चा थी, लेकिन सूत्रों की मानें, तो अब महेंद्र सिंह धोनी को भी बोर्ड ने आराम देने का मन बना लिया है. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखाई पड़ सकते हैं. श्रीलंका की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर मेजबान बोर्ड इस सीरीज का आयोजन कर रहा है. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के ऐलान की खबर कभी भी आ सकती है. 
  बता दें कि निदाहस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ होगा.  इसके बाद टीम इंडिया 8 मार्च को बांग्लादेश, 12 को फिर से श्रीलंका और 14 मार्च को फिर से बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा. अब जबकि भारतीय खिलाड़ियों को अप्रैल में आईपीएल और जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. इसीलिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के अनुरोध को मानते हुए कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें : IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को मैच के बाद टेस्ट चैम्पियनशिप गदा सौंपेगी ICC

सूत्रों के अनुसार बाकी खिलाड़ियों में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को भी इस त्रिकोणीय सीरीज से आराम दिया जाना करी-करीब तय है. वैसे एक कारण यह भी है कि अगले साल विश्व कप से पहले ज्यादा से ज्यादा युवाओं को परखना चाहता है. इसलिए इस टीम में कुछ और भी नए चेहरे भी दिखाई पड़ सकते हैं. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली.
इस टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे. पंत के घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन को स्वीकारते हुए सेलेक्टर एक बार फिर से उन्हें मौका देने का मन बना चुके हैं.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com