विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2022

T20 WC Live NZ vs IRE: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराया

New Zealand vs Ireland : टी 20 विश्व कप 2022 में आज के दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हरा दिया है.

T20 WC Live NZ vs IRE:  न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराया
New Zealand Vs Ireland

New Zealand vs Ireland : टी 20 विश्व कप 2022 में आज के दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हरा दिया है. आयरलैंड की टीम 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 150 रन ही बना पई और ये मुकाबला हार गई. इससे पहले मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. आयरलैंड की तरफ से जोश लिटिल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए हैट्रिक ली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, मिचेल सेंटनर और जिमी निशान को आउट कर ये कारनामा किया.न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 61 रन की पारी खेली. 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड के 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए है.. मैच एडिलेड ओवल में खेला गया. मुकाबले में जीत के साथ ही न्यूज़ीलैंड अब 7 अंको ं के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और टीम ने सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालिफाई कर लिया है. 

लाइव स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट


आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com