
29.5 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट बाउंड्री पर गेंद को कट करते हुए एक रन पूरा किया|
29.4 ओवर (1 रन) रन डाउन किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद को अय्यर ने इस बार| बड़ी आसानी से सिंगल हासिल कर लिया|
29.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
29.2 ओवर (0 रन) बैकफुट पंच कवर्स की ओर लेकिन राहुल गैप नहीं ढून्ढ पाए|
29.1 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके गेंदबाज़, पैड्स के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया| गैप मिला और गेंद सरसराते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई|
28.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ भारत के 150 रन भी पूरे हुए| फ्लिक किया लेग साइड पर गेंद को और एक रन हासिल कर लिया| धीरे धीरे भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ता हुआ|
28.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद| राहुल ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
28.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| राहुल उसे गाइड करने गये आखिरी समय पर लेकिन बीट हुए|
28.3 ओवर (0 रन) एक और फुल लेंथ बॉल नीषम द्वारा जिसे राहुल ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
28.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद| वाइड मिड ऑफ़ की तरफ उसे ड्राइव किया और इस बार गैप से सिंगल हासिल किया|
28.1 ओवर (0 रन) ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|
जेम्स नीषम को एक बार फिर से गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है| क्या वो इस साझेदारी को तोड़ पायेंगे?
27.6 ओवर (1 रन) बैकवर्ड स्क्वायर लेग से गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
27.5 ओवर (0 रन) कसी हुई लाइन पर रखी गई गेंद| पॉइंट की ओर खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
27.4 ओवर (0 रन) फ्रंटफुट डिफेंड| पूरी तरह से गेंद की लाइन में आकर खेलते हुए| एक बेहतरीन साझेदारी की दरकार भारत को यहाँ पर| अय्यर और राहुल कुछ वैसा ही करते हुए|
27.3 ओवर (0 रन) छेड़खानी करने गए ऑफ़ साइड पर रखी गई गेंद से| भाग्यशाली रहे किनारा नहीं लगा| कीपर की ओर गई गेंद|
27.2 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए सिंगल हासिल किया|
27.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए राहुल लेकिन गति से चकमा खा गए|
हेमिश बेनेट आये हैं गेंदबाज़ी के लिए...
26.6 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कट किया पॉइंट की ओर एक रन के लिए|
26.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
26.4 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर गैप में पुश किया और रन हासिल किये|
26.3 ओवर (4 रन) शानदार स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी राहुल द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्वीप किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
26.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
26.1 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर सीधे बल्ले से पुश किया और सिंगल हासिल किया|
25.6 ओवर (1 रन) बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा से एक रन हासिल किया|
25.5 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ अय्यर का एक और अर्धशतक भी पूरा हुआ| क्या कमाल की फॉर्म दिखाई है इस एकदिवसीय सीरीज़ में यहाँ पर| पहले शतक और उसके बाद दो अर्धशतक जड़ दिया| ये उनका 8वां अर्ध शतक है| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी गेंद और कीपर के थोड़ा ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
25.4 ओवर (4 रन) चौका!! कोई फील्डर नहीं था लेग साइड पर और गेंदबाज़ ने आगे डाल दी गेंद| इसका पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गैप में पुश कर दिया और चौका हासिल कर लिया|
25.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल लेग साइड से आता हुआ|
25.2 ओवर (1 रन) बल्ले का मुंह बंद करते हुए अंदर आती गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| एक ही रन मिल पाया|
25.1 ओवर (0 रन) आगे रखी गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश कर दिया| गैप नहीं मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
29.6 ओवर (4 रन) अपर कट!! वन बाउंस और चौका मिल गया| काफ़ी माहिर हैं अय्यर इस शॉट में| कई बार ऐसा शॉट लगाते हेदेखा गया है उन्हें| पहले छोटी लेंथ की गेंद को छोड़ने गए थे लेकिन अंत में अपर कट लगाया और कीपर के सर के ऊपर से चौका भी हासिल किया|