4.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
4.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ और कवर फील्डर के बीच से गैप में शॉट लगाया| बॉल गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
3.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
3.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आउटसाइड लेग थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
3.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
3.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
2.6 ओवर (1 रन) लेग बाई, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
2.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
2.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
2.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
2.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
2.1 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
1.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
1.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक और अतिरिक्त रन आता हुआ!! लेग स्टंप के काफी बाहर थी गेंद| अम्पायर ने वैद करार दिया|
1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला|
1.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
1.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.3 ओवर (5 रन) वाइड!!! साथ में चौका भी मिलता हुआ!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| गेंद गई सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
1.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
1.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
0.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.2 ओवर (1 रन) वाइड! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
0.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ईशान किशन और ऋषभ पंत के कन्धों पर होगा| वहीँ न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर लेकर टिम साउदी तैयार...
(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
(playing 11 ) न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डैरेल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने
टॉस गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हम जबकि पहले बल्लेबाज़ी कर रहे हैं तो ये देखना होगा कि पिच कैसा खेलती है| आगे पंड्या ने कहा कि हम यहाँ पर तेज़ी से रन बनाने को देखेंगे लेकिन अगर इस दौरान अगर हमारे काफी विकेट गिर जाते हैं और बारिश नहीं आती है तो हम मुश्किल में पढ़ सकते हैं| जाते-जाते हार्दिक पंड्या ने बताया कि मुझे नहीं लगता है कि गति और उछाल से आज कल के बल्लेबाजों को ज़्यादा दिक्कत होती है लेकिन हाँ हम अपना बेस्ट देने को तैयार हैं|
टॉस जीतकर बात करने आए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे केन विलियमसन ने कहा कि पिच काफी टाइम से कवर्स के नीचे रही थी और यहाँ पर गेंदबाजों को भी मौसम के कारण मदद मिलेगी| जिसको देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते विलियमसन ने बताया कि भारत के खिलाफ़ हम एक बेहतर से बेहतर खेल दिखाकर जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे|
टॉस - न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन ले लिया|