विज्ञापन
7 years ago

New Zealand vs India Live Cricket Score:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. टीम इंडिया की पहली पारी 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल 63/0 से आगे खेलना शुरू किया. दूसरे दिन की खेल की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उमेश यादव के खाते में पहली सफलता आई, उन्होंने ब्लंडेल को चलता किया, इसके बाद बुमराह ने विलियमसन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वहीं इससे पहले शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 242  पर  समेटने के बाद अपनी पहली पारी में ठोस शुरुआत करते हुए दिन का खेल खत्म होने पर बिना नुकसान के 63 रन बना लिए थे. मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए भी निराशाजनक रहा और पेस तिकड़ी एक भी विकेट लेने में नाकाम रही.  इससे पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद भारतीय टीम पहले ही दिन अपनी पहली पारी में 242 रनों पर सिमट गई. उसके लिए पृथ्वी शॉ और चेतेश्रर पुजारा ने 54-54, जबकि हनुमा विहारी ने 55 रन बनाए. भारतीय पारी को कम स्कोर पर समेटने का काम किया जैमिसन ने, जिन्होंने पांच विकेट चटकाए. इससे पहले बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण मैच लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ.

LIVE Score Updates: New Zealand vs India 2nd Test Day 2

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

    फॉलो करे:
    New Zealand Vs India Test, New Zealand Vs India 2nd Test Day 2, New Zealand Vs India Live Score
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com