विज्ञापन
3 months ago

NZ vs AFG T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड आज एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने T20 World Cup में रिकॉर्ड चेज के साथ अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे न्यूजीलैंड ने 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. (SCORECARD)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को धीमी शुरुआत मिली थी. पहले विकेट के लिए रहमानु्ल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 5.1 ओवर में 35 रन जोड़े. जादरान 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. गुरबाज दूसरे विकेट के रूप में 44 के स्कोर पर आउट हुए. गुरबाज ने 22 गेंद पर 27 रन बनाए.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गुलबदीन नायब और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सेदिकुल्लाह अटल ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. 14.3 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर जब 123 रन था, उस समय अटल 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए.

गुलबदीन नायब नहीं रुके, और धीमी शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली. नायब ने अपनी पारी के दौरान स्टेडियम के हर तरफ से शॉट लगाए और फैंस का मनोरंजन किया. नायब की पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना सकी. दरवेश रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 7 गेंद पर 14 और मोहम्मद नबी ने 7 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए.

धीमी शुरुआत के बाद भी अफगानिस्तान के लिए जिस तरह नायब और अटल ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी की थी, स्कोर 200 के करीब या पार हो सकता था. न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. मैट हेनरी, जैकब डफी, और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी

धन्यवाद...

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी मात

न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड चेज के साथ अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सीफर्ट-ग्लेन फिलिप्स की धुआंधार बल्लेबाजी.

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: कप्तान मिचेल सैंटनर की शानदार बल्लेबाजी

कप्तान मिचेल सैंटनर की शानदार बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को जीत की देहलीज पर आसानी से पहुंचा दिया है 

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 21 गेंदों में 25 रन

 न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 13 रन, कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक चौका और एक छक्का लगाकर जीत के करीब ला दिया है.

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका

न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका, जीत के लिए 4 ओवर में अब 28 रन चाहिए 

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: मोहम्मद नबी ने चटकाया विकेट

टिम सीफर्ट को मोहम्मद नबी ने आउट कर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया है. न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए हैं. 

न्यूजीलैंड 127/4 (13.1 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: टिम सीफर्ट का पचासा

टिम सीफर्ट ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. न्यूजीलैंड का स्कोर 114 रन है. 

न्यूजीलैंड 114/3, 12.2 ओवर

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

कीवी टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं. न्यूजीलैंड को 54 गेंद पर 82 रन चाहिए.

न्यूजीलैंड 101/3 (11 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: ग्लेन फिलिप्स आउट

ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर राशिद खान ने मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया है, फिलिप्स 42 रन बनाकर आउट हुए हैं. अब क्रीज पर मार्क चैपमैन और टिम सीफर्ट मौजूद हैं. 

न्यूजीलैंड 89/3 (9. 2 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी

ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट अब तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाजों ने अपने गियर बदल लिया है. 

न्यूजीलैंड 75/2 (8 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026:न्यूजीलैंड ने बदला गियर

न्यूजीलैंड ने अपना गियर बदल लिया है. अबतक कीवी टीम ने 66 रन 7 ओवर में बना लिए हैं. 

न्यूजीलैंड 66/2 (7.0 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: हैट्रिक नहीं ले पाए मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की और लगातार कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रख रहे हैं. 

न्यूजीलैंड 44/2 (5 ओवर)

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: हैट्रिक पर मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान ने दो गेंदों पर झटके 2 विकेट, रचिन रवींद्र आउट 

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन लौटे पवेलियन 

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: राशीद खान बने सुपरमैन, टिम सीफर्ट की तूफानी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में दिख रही है, इस दौरान पहले ओवर की तीसरी गेंद पर टिम सीफर्ट का विकेट लेने का अच्छा मौका था लेकिन राशीद खान ने सुपरमैन ड्राइव जरूर लगाया लेकिन गेंद उनसे दूर रही, पहले ओवर में कुल 12 रन आये और 3 चौके आये.

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

न्यूजीलैंड ने शुरू किया अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा 

NZ vs AFG LIVE, T20 WC 2026: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब का अर्धशतक

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: आखिरी ओवर में आए 9 रन

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नबी ने जड़ा छक्का, दूसरी गेंद डॉट बॉल, तीसरी गेंद पर 1 रन आया, चौथी गेंद पर भी 1 रन, पांचवी गेंद डॉट और आखिरी गेंद पर 1 रन आये और अजमत रन आउट हुए. 

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: आखिरी ओवर में अफगानिस्तान लगाएगा जोड़

19 ओवर के खेल में अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवाते हुए कुल 173 रन बना लिया है, अब आखिरी ओवर में नजर 190 रन तक पहुंचने की होगी. 

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका, 5 ओवर का खेल बाकी

अफगानिस्तान को तीसरा झटका लग चुका है. 4 ओवर का खेल अभी बाकी

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की धुंआधार बैटिंग

सेदिकुल्लाह-गुलबदीन की तूफानी बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे है.

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान 70 के पार

अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी के पवेलियन लौटे के बाद से रनों पर मानो ब्रेक लगा, लेकिन वापस से बल्लेबाजों ने गियर बदलते हुए शानदार चौका लगाया है. 10 ओवर के खेल के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 72/2.

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, इब्राहिम जादरान लौटे पवेलियन 

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज-इब्राहिम जादरान की जोड़ी मचा रही है गदर

हमानुल्लाह गुरबाज-इब्राहिम जादरान की जोड़ी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं, 4 ओवर के खेल में अब तक 32 रन आये हैं जिसमे गुरबाज 20 और इब्राहिम 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: दोनों ओपनर आक्रामक मूड में

अफगानिस्तान के दोनों ओपनर आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं, पहले ओवर से ही रहमानुल्लाह गुरबाज ने चार्ज करना शुरू कर दिया है.

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने शुरू की बैटिंग

अफगानिस्तान ने शुरू की बैटिंग, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज़

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: T20 में इतिहास रचने से सिर्फ चार विकेट दूर राशिद खान

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के ICC T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, जो 700 T20 विकेट पूरे करने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं, राशिद ने कहा कि वह इस माइलस्टोन के बारे में ज़्यादा नहीं सोचते और वह अपनी टीम के लिए मुश्किल हालात में बॉलिंग करना चाहते हैं.

NZ vs AFG LIVE Playing 11, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: टॉस जीतने के बाद राशिद खान ने कहा...

हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे. यह हमारा पहला मैच है, नई पिच है, बोर्ड पर रन बनाएंगे और मुझे लगता है कि बाद में हमारे स्पिनरों को ज़्यादा मदद मिलेगी. हमारे पास बहुत अनुभव है, हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी दुनिया में खेले हैं, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. मैं, मुजीब और नबी, ये तीन स्पिनर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि तेज़ गेंदबाज़ों को भी मदद मिलेगी. हमें अच्छी बैटिंग करनी होगी और फिर गेंदबाज़ों के लिए माहौल बनाना होगा. हमारे पास तीन तेज़ गेंदबाज़ भी हैं.

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है.

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: भारत से टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार कर आ रहा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड हाल ही में भारत से टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार की यादों को मिटाने आया है, जिसमें वे सीरीज 4-1 से हार गए थे, जिससे उनकी टीम के बारे में कई सवाल खड़े हो गए थे क्योंकि कई खिलाड़ी घायल या बीमार थे. हालांकि, यह संभावना है कि इस मैच से पहले भारत में खेलने के कारण, न्यूजीलैंड यहां की परिस्थितियों से परिचित होगा, और क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी की मजबूत नींव है और उनके तेज गेंदबाजों से कई असली खतरे हैं, इसलिए वे ऐसा प्रदर्शन कर पाएंगे जो अफगानिस्तान के साथ मुकाबला कर सके. 

NZ vs AFG LIVE, T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने, टॉस थोड़ी देर में

 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कई यादें ताजा कर देती है, क्योंकि ये दोनों टीमें रविवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में आमने-सामने होंगी. साल 2024 में, दोनों टीमें गुयाना में मिली थीं, जब अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हरा दिया था, जिससे अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया और न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई  उसके बाद दोनों टीमें सिर्फ 2016 में मिली थीं, और इस बार उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, खासकर ग्रुप 'डी' को 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका भी है, जिसका मतलब है कि हर नतीजा बहुत महत्वपूर्ण होगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com