विज्ञापन

'पाकिस्तान और इजरायल में अंतर नहीं...' काबुल में 400 निर्दोष लोगों की मौत पर फूटा अफगानी पेसर नवीन उल हक का गुस्सा

Naveen-ul-Haq Reaction After Pakistan Air Stike in Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक घातक पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और लगभग 250 घायल हो गए. यह अफगानिस्तान के इतिहास के सबसे घातक हमलों में से एक है.

'पाकिस्तान और इजरायल में अंतर नहीं...' काबुल में 400 निर्दोष लोगों की मौत पर फूटा अफगानी पेसर नवीन उल हक का गुस्सा
Naveen-ul-Haq Reaction

Naveen-ul-Haq Reaction After Pakistan Air Stike in Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक घातक पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और लगभग 250 घायल हो गए. यह अफगानिस्तान के इतिहास के सबसे घातक हमलों में से एक है. इससे पहले 2021 में अमेरिका के अफगानिस्तान को छोड़ने के दौरान काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 169 लोगों की जान गई थी. पाकिस्तान के इस हमले की अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने निंदा की है. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक, जिन्होंने देश के लिए 15 वनडे और 48 टी20 मैच खेले हैं, ने ईरान पर इजरायल के हालिया हमले का जिक्र करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में पाकिस्तान की तुलना इजरायल से की है.

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके नवीन ने अपने फेसबुक पर लिखा, "इजरायल और पाकिस्तानी शासन काल के बीच कोई अंतर ढूंढना मुश्किल है." बता दें, सिर्फ नवीन ही नहीं बल्कि अन्य अफगानी क्रिकेटरों ने भी हमले की निंदा की है.  राशिद खान ने एक्स पर लिखा,"काबुल में पाकिस्तान के ताजा हमलों हवाई हमलों में नागरिक की जान जाने का मुझे गहरा दुख हुआ है. लोगों के घरों, शैक्षिक सुविधाओं या चिकित्सा बुनियादी ढांचे को जानबूझकर या गलती से निशाना बनाना एक युद्ध अपराध है."

Add image caption here

वहीं तालिबान के उप्रवक्ता फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"पाकिस्तान की सैन्य सरकार ने उम्मीद नाम के 2,000 बेड वाले वाले हॉस्पिटल पर बमबारी की. इससे हॉस्पिटल का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया और अनुमान से भी ज्यादा लोगों के मरने की आशंका बढ़ गई है."

उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या करीब 400 हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा की और कहा कि मरने वालों में ज्यादातर कमजोर आम लोग थे. उन्होंने लिखा,"(पाकिस्तानी सैन्य समूह) की बमबारी की वजह से 2,000 बेड वाले हॉस्पिटल में कल रात ज्यादातर बेगुनाह आम लोग और नशे की लत वाले लोग मारे गए. सच में, हम ऊपर वाले के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे."

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी टीमें रात भर मौके पर पहुंचीं, जब बचाव दल हॉस्पिटल के खराब हिस्सों में तलाशी ले रहे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफ जमान ने कहा कि कम से कम 170 घायल मरीजों को शुरू में पास की मेडिकल सुविधाओं में भेजा गया. जमान ने मीडिया से कहा,"रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हॉस्पिटल के कई हिस्से तबाह हो गए." स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव दल आग बुझाने और मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे थे.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अफगानिस्तान मामले के स्पेशल रिपोर्टर रिचर्ड बेनेट ने आम लोगों के मारे जाने की खबर पर चिंता जताई और काबुल और इस्लामाबाद के बीच संयम बरतने की अपील की. ​​अफगान शांति वार्ता के पूर्व वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और कहा कि विवादों को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप की गलती के लिए सूर्यकुमार यादव को मांगनी पड़ी थी माफी, कप्तान ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर सस्पेंस, फ्रेंचाइजी को नहीं मिल रहा कोई रिप्लेसमेंट- रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com