BCCI Naman Awards 2026: रविवार को दिल्ली में बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड दिए जाने हैं. पिछले साल अपने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए जहां शुभमन गिल का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा, तो राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. बीसीसीआई ने शानिवार को यह जानकारी ही दै कि इस साल तीन दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सम्मान दिया जाएगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शानिवार को कहा,"इस साल के समारोह में, रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा. यह BCCI का सर्वोच्च सम्मान है, जो भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है. मिताली राज को 'BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन' मिलेगा, जो भारत में महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक स्तर पर उसकी पहचान बनाने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देता है."
BCCI to honour Roger Binny, Rahul Dravid and Mithali Raj with Lifetime Achievement Awards at Naman Awards 2026
— IANS (@ians_india) March 14, 2026
"At this year's ceremony, Mr Roger Binny and Mr Rahul Dravid will be bestowed with the Col. C. K. Nayudu Lifetime Achievement Award, the BCCI's highest honour… pic.twitter.com/IE6jg9gHp8
नमन अवार्ड्स 2024-25 सीज़न के दौरान इंटरनेशनल, घरेलू और एज-ग्रुप क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित करेंगे. भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष)' का पॉली उमरीगर अवार्ड दूसरी बार मिलेगा. स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)' का अवार्ड मिलेगा.
घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में, मुंबई की सुश्री इरा जाधव को बल्ले से शानदार प्रदर्शन वाले सीज़न के बाद 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिलेगी. हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वन डे)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.
मुंबई के आयुष म्हात्रे को 2024-25 सीज़न के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में 'बेस्ट ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 सीज़न के लिए रणजी ट्रॉफी में 'बेस्ट ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI के घरेलू टूर्नामेंट्स में 'बेस्ट प्रदर्शन' का अवार्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने इस सीज़न में चार ट्रॉफियाँ जीतीं और दो में उपविजेता रहे.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप दांव पर हो तब भी ऐसा ना करना.. विवादित 'रन आउट' मामले में बांग्लादेशी कप्तान पर भड़के मोहम्मद कैफ
यह भी पढ़ें: BAN vs PAK 2nd ODI: 'नियम के मुताबिक उसने जो किया...' रन आउट पर भड़के सलमान आगा, खेल भावना का अलापा राग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं