विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अम्‍पायरों से हुई गंभीर चूक... और कर्नाटक से हार गया हैदराबाद

कर्नाटक की पारी के दौरान अम्‍पायरों की ओर से की गई चूक हैदराबाद की टीम को भारी पड़ी. इस चूक के कारण हैदराबाद की टीम को मैच में दो रन की हार का सामना करना पड़ा. कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के दक्षिण क्षेत्र के विवादों से भरे मैच में हैदराबाद पर दो रन से जीत दर्ज की.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अम्‍पायरों से हुई गंभीर चूक... और कर्नाटक से हार गया हैदराबाद
मैच में कर्नाटक की टीम ने हैदराबाद पर 2 रन की जीत दर्ज की (@BCCI TV)
  • कर्नाटक के स्‍कोर में 2 रन जोड़े गए थे
  • बाद में इसी स्‍कोर से हार गया हैदराबाद
  • चौका रोकते समय फील्‍डर का पांव बाउंड्री को छू गया था
विशाखापटनम: कर्नाटक की पारी के दौरान अम्‍पायरों की ओर से की गई चूक हैदराबाद की टीम को भारी पड़ी. इस चूक के कारण हैदराबाद की टीम को मैच में दो रन की हार का सामना करना पड़ा. कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के दक्षिण क्षेत्र के विवादों से भरे मैच में हैदराबाद पर दो रन से जीत दर्ज की. अंपायरों की गलती के कारण कर्नाटक के योग में दो रन जोड़े गए और आखिर में हैदराबाद इसी अंतर से हार गया. इससे हैदराबाद के खिलाड़ी नाराज हो गये क्योंकि उनका मानना था कि स्कोर में बाद में बदलाव करने से उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी. दरअसल, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद के डीप मिडविकेट पर खडे़ क्षेत्ररक्षक मेहदी हसन का पांव सीमा रेखा से छू गया था लेकिन अंपायर उल्हास गंधे ने करुण नायर को चार रन देने के बजाय दो रन दिए.अंपायर उल्हास गंधे और अभिजीत देशमुख ने रिव्यू के लिये खेल नहीं रोका लेकिन हैदराबाद की पारी शुरू होने से पहले स्कोर में सुधार करके उसे पांच विकेट पर 205 रन कर दिया. हैदराबाद की पारी शुरू होने से पहले कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार और हैदराबाद के कप्तान अंबाती रायुडु के अंपायरों के साथ बहस भी हुई.रायुडु ने मैच समाप्त होने के बाद भी अंपायरों के सामने यह मसला रखा. रायुडु और उनकी टीम के अन्य साथी मैदान पर उतर गये जिसके कारण आंध्र और केरल का मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया.रायुडु ने कहा कि उन्होंने दूसरा मैच रोकने के बारे में नहीं सोचा था और वे केवल सुपर ओवर करवाने की मांग कर रहे थे.ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार रायुडु ने कहा, ‘मुझे नियम पता है.अगर वह उसी समय फैसला बदल देते तो अच्छा होता.यहां तक कि अगर किसी को आउट दे दिया जाता है और वह पेवेलियन लौट जाता है तो आप उसे वापस नहीं बुलाते. यहां तक अगर नोबाल सही नहीं दी गयी तो आप स्कोर में फेरबदल नहीं कर सकते.’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन हम 204 रन का लक्ष्य लेकर चल रहे थे.मैं यही कहना चाहता था.हम सुपर ओवर का इंतजार कर रहे थे जो नहीं हुआ.’ रिपोर्टों के अनुसार कर्नाटक टीम के अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने यह मसला तीसरे अंपायर के पास रखा जिन्होंने मैदानी अंपायर गंधे को इसके बारे में बताया.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
इस बीच बीसीसीआई ने कहा कि वह मैच रेफरी की रिपोर्ट मिलने के बाद आचार संहिता के अनुसार कार्रवाई करेगा.बोर्ड ने ट्वीट करके कहा, ‘‘बीसीसीआई ने हैदराबाद और कर्नाटक के बीच के मैच को संज्ञान में लिया है.मैच रेफरी की रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद आईसीसी आचार संहिता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’इस मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नायर के 77 और के गौतम के 57 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रन बनाये. हैदराबाद ने अंतिम ओवर तक हार नहीं मानी लेकिन आखिर में उसकी टीम नौ विकेट पर 203 रन तक ही पहुंच पायी.उसकी तरफ से अक्षत रेड्डी ने सर्वाधिक 70 रन बनाये.कर्नाटक के लिये स्टुअर्ट बिन्नी ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mushtaq Ali Trophy, Umpiring Gaffe, Hyderabad-Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com