4.5 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|
4.4 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ हैदराबाद का 50 रन पूरा हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| लॉन्ग ऑन से भगाकर पोलार्ड ने अपने बाँए ओर डाईव लगाते हुए गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन भागकर पूरा किया|
4.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक रन बन सका|
4.2 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
4.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
3.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
3.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ;लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर बेयरस्टो के बल्ले से देखने को मिली| ख़ूबसूरत ड्राइव शॉट बेयरस्टो के बल्ले से आता हुआ| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
3.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बेयरस्टो| लेकिन बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद गई| फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
3.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
3.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ओवर की पहली गेंद पर आती हुई बाउंड्री| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को वॉर्नर ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 18 रन| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 23/0 हैदराबाद|
2.5 ओवर (0 रन) पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन इस बार गेंद की लाइन से चूक गए|
2.4 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री!! ये गेंद फुल टॉस थी जिसे कवर्स फील्डर के ऊपर से उठा दिया| हवा में ही मारा और गैप हासिल करते हुए अपने और टीम के खाते में महत्वपूर्ण चार रन डाल दिए| काफी बड़ा ओवर गुज़रता हुआ|
2.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई लगातार तीसरी बाउंड्री| पटको तो पुल आगे डाली तो ड्राइव, बेयरस्टो कर रहे हैं छक्के और चौके की बरसात| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे डग आउट में और मिला सिक्स| ओह्ह!! इसी बीच डग आउट के शीशे से जा टकराई गेंद और वो चूर चूर हो गया|
2.2 ओवर (4 रन) एक और चौका!! ठीक पिछले वालेमहज़ की तरफ, कॉपी कट एंड पेस्ट!!! स्क्वायर लेग फील्डर दर्शक बनकर रह गए| बोल्ट को बदलनी होगी अपनी लाइन|
2.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर हैदराबाद के लिए बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई| करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
1.6 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को वॉर्नर ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया|
1.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| रन लेने के दौरान जॉनी बेयरस्टो से टकरा गए बुमराह| लेकिन अच्छी बात ये है कि किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.3 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को वॉर्नर ने देखा और समझेदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया|
1.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
1.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बच गए जॉनी| मुंबई ने गंवाया अपना रिव्यु!! रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले पर नहीं लगी थी इसलिए कैच आउट नहीं दिया गया| उसके बाद अम्पायर ने एलबीडबल्यू चेक किया जहाँ ये पता चला कि गेंद विकेट्स से काफी ऊपर से निकल रही थी इसलिए एलबीडबल्यू भी नहीं हुए| एक ही बार में दो मौके मिले बल्लेबाज़ को यहाँ पर| गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ तेज़ी से आई गेंद जिसे डिफेंड करने गए| गेंद स्विंग होकर अंदर आई और पैड्स को किस करते हुए कीपर के बाएँ ओर गई जहाँ क्विंटन ने फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को लपक लिया था जिसके बाद कैच की अपील हुई थी|
कैच की अपील जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया|
दूसरे छोर से कप्तान रोहित शर्मा किसे गेंद थमाएंगे?
0.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर वॉर्नर एक रन लेने के लिए भागे जिसके बाद ओवर थ्रो में भी आया एक और रन| मतलब पहले ओवर की अंतिम गेंद पर आए 2 रन|
0.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
0.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
0.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही मिला|
0.1 ओवर (0 रन) ओहो!!! पहली ही गेंद पर बोल्ट ने गेंद से करवाई हरकत| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर बोल्ट उसे रोकने गए लेकिन सही समय पर डाईव नहीं लगा पाए और गेंद उन्हें पीछे छोड़ती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|