MS Dhoni Skips Handshakes With RCB Players: आईपीएल 2024 में कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में शिरकत करेंगी. उनका नाम अब पूरी तरह से सामने आ गया है. टूर्नामेंट का 68वां मुकाबला 18 मई को रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु की टीम 27 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. सीएसके के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी ने चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ के लिए टिकट भी प्राप्त कर लिया है.
मैच के बाद सीएसके के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश नजर आए. उनकी निराशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के बाद जब सीएसके के सभी खिलाड़ी आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए खड़े थे. वह वहां से हटकर ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Dhoni should learn how to handle loss with grace from Kohli. Handshake is one of the great things about our game. If it was Kohli, many would have called him egoistic.
— ABHI (@Abhi_kiccha07) May 19, 2024
- @MichaelVaughan @msdhoni We are not expected THIS from you😑#RCBvsCSK #Bengaluru #MSD pic.twitter.com/MKL1FOLlGS
हालांकि, इस दौरान विराट कोहली ने बीच मैदान में कुछ ऐसा किया जिसकी चारो तरफ जमकर सराहना हो रही है. धोनी जब निराश होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तब विराट कोहली ने रास्ते में नम्रतापूर्वक उनकी पीठ को थपथपाया और हाथ भी मिलाया. दुःख के घड़ी में कोहली का धोनी के प्रति प्यार देखकर फैंस उनसे काफी खुश हैं.
धोनी ने जीत दिलाने की भरसक कोशिश कीलक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी ने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह भी नाकामयाब रहे. माही ने आरसीबी के खिलाफ निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 13 गेंदों का सामना किया. इस बीच 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 25 रन की तेजतर्रार पारी खेलने में कामयाब रहे. हालांकि, इस उम्दा पारी के बावजूद वह जीत नहीं दिला सके.
यह भी पढ़ें- Yash Dayal: आखिरी ओवर में यश दयाल के मैजिक को देखकर रिंकू सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं