क्रिकेट के मैदान पर 37 वर्षीय एमएस धोनी की चुस्ती-फुर्ती देखते ही बनती है
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में शामिल नहीं हैं
- क्रिकेट मैदान पर देखती ही बनती है धोनी की चुस्ती-फुर्ती
- मुंबई में कबड्डी एरिना में देखे गए एमएस धोनी
मुंबई:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट के मैदान पर उनके शांतचित व्यवहार के लिए जाना जाता है. विकेट के आगे और पीछे उनकी चुस्ती-फुर्ती देखते ही बनती है. धोनी भले ही 37 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन जब वे विकेट के पीछे होते हैं तो विपक्षी बल्लेबाजों को बेहद चौकन्ना रहना पड़ता है. कई बार वे अविश्वसनीय सा कैच लपककर मैच का परिणाम बदल देते हैं तो कई बार बिजली की गति से स्टंपिंग करते हैं कि विरोधी टीम के बल्लेबाज के पास पेवेलियन लौटने के अलावा कोई चारा नहीं होता. रनिंग बिटवीन द विकेट के मामले में भी माही बेजोड़ हैं. वे फील्ड के बीच से एक-दो रन इस तरह से चुराते हैं कि विपक्षी टीम भी हैरान रह जाती है. क्रिकेट से मिले ब्रेक का फायदा उठाकर धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई में कबड्डी एरिना ( kabaddi arena) में देखा गया. संभवत: वे प्रो. कबड्डी लीग के लिए एक शूट के सिलसिले में यहां पहुंचे थे. कबड्डी एरिना में उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
विराट कोहली ने किया खुलासा, इस वजह से एमएस धोनी को टी-20 टीम में नहीं मिली जगह
एक फेसबुक पेज पर धोनी की फोटो पोस्ट की गई है, इसमें लिखा है, 'एमधोनी मुंबई में! #shootday #mahi #dhoni #msd.'गौरतलब है कि धोनी को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20I की सीरीज की भारतीय टीम से बाहर रखा गया था. यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी 37 वर्षीय धोनी को जगह नहीं मिली है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयनसमिति के अनुसार, धोनी को इसलिए आराम दिया गया है क्योंकि हम दूसरे विकेटकीपर के तौर पर उनके विकल्प को आजमाना चाहते हैं. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से जब पूछा गया कि क्या इसे धोनी के टी20I करियर का अंत समझा जाए तो उन्होंने कहा था-ऐसी बात नहीं है. हम दूसरे विकेटकीपर के तौर पर नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर के तौर पर स्थान दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MS Dhoni, Pro Kabaddi League, Kabaddi Arena