MS Dhoni Flying catch viral: गुजरात टाइटंस (GT vs CSK IPL 2024) के खिलाफ सीएसके को शानदार 63 रनों से जीत मिली, सीएसके की जीत में एम एस धोनी का एक कैच खूब वायरल हो रही है. दरअसल ,धोनी (MS Dhoni Catch) ने 42 साल की उम्र में जिस फुर्ती के साथ कैच लपका उनसे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया. गुजरात के खिलाफ मैच में धोनी ने विजय शंकर का कैच हवा में डाइव मारकर लपका, बल्लेबाज भी धोनी के अंदाज को देखकर चकित रह गया. सोशल मीडिया पर फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज भी धोनी के अंदाज की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए हैं. यहां तक कि इरफान ने माही से अपील भी कर डाली है कि "एक सीजन और माही.." वहीं, सुरेश रेैना ने पोस्ट शेयर किया और लिखा कि "टाइगर अभी जिंदा है." (MS Dhoni completes a terrific catch)
𝗩𝗶𝗻𝘁𝗮𝗴𝗲 𝗠𝗦𝗗 😎
— बिहार शिक्षक मंच (@btetctet) March 27, 2024
pic.twitter.com/wi1zBgPLGd
Udta Dhoni…. What a catch 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 26, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि धोनी ने 0.6 सेकंड का रिएक्शन टाइम और 2.3 मीटर छलांग लगाकर चौंकाने वाला कैच लपका, माही के कैच ने फैन्स को दिवाना बना दिया है. डेरिल मिशेल की गेंद पर विजय शंकर कवर ड्राइव शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेट के पीछे गई, ऐसे में धोनी के पास केवल 0.6 सेकंड का टाइम था. तब धोनी ने 2.3 मीटर खुद के शरीर को हवा में स्ट्रेच किया और एक चौंकाने वाला कैच लेकर शंकर की पारी का अंत कर दिया है. धोनी के इस कैच ने बवाल मचा दिया है. इरफान ने सीधे तौर पर कहा है कि ऐसे कैच जवानी में लिए जाते हैं.
बता दें कि सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 206 रन बनाए थे जिसमें गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने 46-46 रन की पारी खेली, वहीं, शिवम दुबे ने 23 गेंद पर 51 रन बनाकर टीम के स्कोर को 206 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. सीएसके यह मैच 63 रन से जीतने में सफल रही. गुजरात 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी. आईपीएल 2024 में सीएसके की टीम लगातार दो मैच जीतने में सफल हो गई है. सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं