विज्ञापन

बाबर आजम नंबर 1, सूर्या नंबर 4, रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. ऐसे में टी-20 सीरीज से पहले जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

बाबर आजम नंबर 1, सूर्या नंबर 4, रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से होगी, भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. पहले भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद वनडे और फिर आखिर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. ऐसे में टी-20 सीरीज से पहले जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

बाबर आजम

पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बाबर ने अबतक न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 मैच की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 880 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल है. बाबर ने कीवी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 42 के औसत के साथ रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 131.93 का रहा है. 

मोहम्मद रिजवान

नंबर 2 पर पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 22 मैच की 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 689 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 126.19 का रहा है तो वहीं, औसत 43 का है. रिजवान ने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 5 अर्धशतक जमाए हैं. 

मोहम्मद हाफिज

नंबर 3 पर भी पाकिस्तान के ही बल्लेबाज हैं. मोहम्मद हाफिज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 18 मैच की 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 563 रन बनाए हैं, हाफिज ने 3 अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाने में सफलता हासिल की है. 

सूर्यकुमार यादव

नंबर 4 पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 14 मैच की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए 526 रन 170.22 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाने में सफलता हासिल की है. सूर्या ने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 1 शतक औऱ 4 अर्धशतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सूर्या सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बैटर भी हैं.

रोहित शर्मा 

नंबर 5 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 17 मैच की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 511 रन बनाए हैं. हिट मैन का स्ट्राइक रेट कीवी टीम के खिलाफ 141.16 का रहा है, रोहित ने 6 अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ जमाने में सफल रहे हैं. रोहित का औसत 34.06 का रहा है. 

मिचेल मार्श

नंबर 6 पर मिचेल मार्श हैं, मार्श ने कीवी टीम के खिलाफ 13 पारियों में 479 रन बनाए हैं. नंबर 7 पर डेविड मलान हैं. मलान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12    पारियों में 446 रन बनाने में सफलता हासिल की है. नंबर 8 पर पाकिस्तान केौ फखर जमां हैं, फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 मैच की 16 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. इस दौरान जमां ने 439 रन बनाए हैं. फखर ने 3 अर्धशतक लगाए हैं. 

इयोन मॉर्गेन और ईशान किशन

इयोन मॉर्गेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 417 रन बनाए हैं. मार्गेन न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर है. 10वें नंबर पर भारत के ईशान किशन हैं. किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 12 मैच खेले हैं जिसमें 12 पारियों में 372 रन बनाए हैं. 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड T20I मैचों का शेड्यूल और भारत का समय 

  • पहला T20I: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
  •  दूसरा T20I: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे
  • पांचवां T20I: 01 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे

यह भी पढ़ें- विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर

यह भी पढ़ें | रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, नंबर 4 अय्यर, जडेजा-भुवी बाहर, वसीम जाफर ने चुनी ODI वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग-11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com