विज्ञापन

355 टेस्ट और 400 वनडे विकेट लेने वाला दिग्गज अब बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा फैसला करते हुए श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास को अपनी टीम के साथख जोड़ने का फैसला किया है.

355 टेस्ट और 400 वनडे विकेट लेने वाला दिग्गज अब बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास को बॉलिंग कोच के तौर पर टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है. हाल के सालों में खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप में बदलाव कर रही है और अपनी बॉलिंग यूनिट को मजबूत करने के लिए इस अनुभवी पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. श्रीलंका के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक, वास ने अपने करियर में 111 टेस्ट और 322 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 355 और 400 विकेट लिए हैं. वह 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के भी अहम सदस्य रहे थे. 

रिपोर्ट्स के अनुसार 51 साल के वास नई दिल्ली में टीम के तैयारी कैंप से जुड़ चुके हैं और फ्रेंचाइजी के पेस अटैक को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. उनकी नियुक्ति बड़े बदलावों का हिस्सा है, जिसमें कोचिंग भूमिकाओं में युवराज सिंह और अमित मिश्रा का आना भी शामिल है.वास के पास इंटरनेशनल क्रिकेट और कोचिंग का काफी अनुभव है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि इस कदम से उन्हें आने वाले आईपीएल सीजन में प्लेऑफ की दौड़ में वापसी करने में मदद मिलेगी.

बता दें कि उतार-चढाव भरे रहे दो सीजन के बाद मुनाफ बॉलिंग कोच के पद से हटे हैं. बता दें कि चामिंडा वास दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपना हाथ आजमाया है. 

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaminda Vaas, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com