विज्ञापन

IND vs SA, T20 World Cup: 'बहुत ज़्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं', भारत की हार पर भड़के मोहम्मद कैफ, बताया गौतम गंभीर कहां कर रहे हैे गलती

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई. रनों के लिहाज से सूर्या की सेना को टी20 विश्व कप की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी.

IND vs SA, T20 World Cup: 'बहुत ज़्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं', भारत की हार पर भड़के मोहम्मद कैफ, बताया गौतम गंभीर कहां कर रहे हैे गलती
T20 World Cup 2026: मोहम्म्द कैफ भड़के

Mohammad Kaif Angry on Team India: सुपर 8 में भारत को साउथ अफ्रीकी ने 76 रन से हरा दिया है. भारत की हार के बाद पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं. कैफ का मानना है कि टीम में ज्यादा  लेफ्ट-हैंडर बल्लेबाज होने से विरोधी टीम को एक सटीक रणनीति बनाने का मौका मिलता है. कैफ ने संजू को इलेवन में शामिल करने की भी अपील की है, कैफ ने अपने पोस्ट में लिखा, "भारत के टॉप ऑर्डर में बहुत ज़्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं, इससे विरोधी टीम के लिए टैक्टिकल प्लान बनाना और ऑफ-स्पिनर को आइडियल मैच-अप के तौर पर चुनना आसान हो जाता है. संजू सैमसन को टीम में शामिल करने से मदद मिल सकती है".

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

भारत को मिली सबसे बड़ी हार

आईसीसी इवेंट में साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम को पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा है. 2023 विश्व कप के बाद तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले कुल 17 मैच खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी. हालांकि, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के विजय रथ पर ब्रेक लग गया.

साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई. रनों के लिहाज से सूर्या की सेना को टी20 विश्व कप की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com