पाकिस्तान के अनुभवी ऑल राउंडर मोहम्मद हफीज (फाइल फोटो)
कराची:
पाकिस्तान के अनुभवी ऑल राउंडर मोहम्मद हफीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान अजहर अली चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि अजहर को पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गयी थी जिसमें पाकिस्तानी टीम 92 रन से हार गयी थी इसलिये हफीज दूसरे वनडे में टीम की कप्तानी संभालेंगे. दिलचस्प बात है कि हफीज को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के लिये घोषित मूल टीम में चुना भी नहीं गया था. उन्हें टीम प्रबंधन के अनुरोध के बाद पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मोहम्मद हफीज, अजहर अली, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, क्रिकेट, Pakistan, Australia, Azhar Ali, Mohammad Hafeez, Cricket