विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2017

चैम्पियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार तेज गेंदबाज, जेम्‍स फॉल्‍कनर बाहर

चैम्पियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार तेज गेंदबाज, जेम्‍स फॉल्‍कनर बाहर
चैंपियंस ट्रॉफी की ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टॉर्क भी शामिल हैं (फाइल फोटो)
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में चार तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जेम्स पेटिंसन, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को जगह दी है जबकि हरफनमौला जेम्स फाल्‍कनर को बाहर कर दिया गया है. चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये बहुत अच्छा है. स्टार्क दाहिने पैर में फ्रेक्चर के कारण भारत दौरे से बीच में से ही लौट आए थे लेकिन इंग्लैंड में एक से 18 जून तक होने वाले टूर्नामेंट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है.

आक्रामक बल्लेबाज क्रिस लिन को भी टीम में जगह दी गई है. ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप 'ए' में इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि गत चैम्पियन भारत को ग्रुप 'बी' में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, एरोन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पेटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy, Mitchell Starc, James Pattinson, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com