आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 59वां मुकाबला बीते शुक्रवार (15 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां लखनऊ की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. एकाना में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 42 गेंदों में 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 188 रनों के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए मिचेल मार्श जबरदस्त लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने 38 गेंदों में 90 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा जॉश इंग्लिस ने 32 गेंद में 36 एवं निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया.
लखनऊ की सलामी जोड़ी ने पहले पावरप्ले में मचाया 'कत्ले-ए-आम'
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी काफी आक्रामक नजर आई. खास करके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्श. दोनों सलामी बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पहले पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 86 रन बटोरने में कामयाब रहे. जिसमें मार्श ने 22 गेंदों में 56 और इंग्लिस ने 14 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया.
Mitchell Marsh missed well deserved century, unlucky dismissal
— Harshit (@I_am_Harshit_17) May 15, 2026
Well played Bison 🫡pic.twitter.com/UF7gBv8Sgi
पांचवें ओवर में मार्श ने ठोक डाले 28 रन
पावरप्ले के दौरान मार्श पांचवें ओवर में सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आए. विपक्षी टीम की तरफ से यह ओवर डालने आए अंशुल कंबोज के ओवर में उन्होंने देखते ही देखते कुल 28 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से कुल चार छक्के और एक चौका देखने को मिला. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में छक्का बटोरा. उसके बाद अगली तीन गेंदों पर डीप स्क्वयार लेग, डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग और स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का बटोरा. पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया. मगर अगली गेंद पर वह चौका लगाने में कामयाब रहे.
छठवें ओवर में एलएसजी के सलामी बल्लेबाजों ने बनाए 19 रन
यहीं नहीं छठवें ओवर में भी एलएसजी के सलामी बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला. दोनों बल्लेबाज मिलकर 19 रन बटोरने में कामयाब रहे. ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिस ने जॉनसन की गेंद पर प्वाइंट की दिशा में चार रन बटोरा. इसके बाद अगली गेंद बीट रही. तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने स्ट्राइक मार्श को दिया. फिर यहां से मार्श ने धूम धड़ाका करना शुरु किया. टीम के लिए उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौका लगाया. इसके बाद अगली गेंद पर छक्का लगाते हुए हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ें- 'मुझे फेस टू का धोनी पसंद नहीं है', सौरव गांगुली ने बताया माही का कौन सा अंदाज उनको है भाता, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं