MI vs SRH, IPL 2026, Mumbai Indians Playoff Equation: मुंबई इंडियंस जब बुधवार को अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाज की मेजबानी करेगी तो उसकी नजरें टीम की गाड़ी को जीत की पटरी पर लाने की होगी. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया था, लेकिन फिर उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने इसके बाद गुजरात को हराया, लेकिन फिर उसे चेन्नई के खिलाफ 103 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को अगर इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने बचे मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का भी यही मानना है. गावस्कर ने कहा कि अगर हैदराबाद को मुंबई हराती है तो उसे वो मूमेंटम मिलेगा, जिसकी उसे जरूरत है.
पंजाब और राजस्थान के मुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर मुंबई की प्लेऑफ की संभावनाओं पर बोलते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि मुंबई को हर हाल में हैदराबाद को हराना ही होगा. ये वो मैच हैं, जहां से वो मूमेंटम बदल सकते हैं, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना असंभव हो जाएगा.
हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. उसने अभी तक 7 मैच खेले हैं और 2 में उसे जीत मिली है जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.736 का है. मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हर मैच जीतने होंगे. इससे मुंबई अधिकतम 18 अंकों तक पहुंचेगी. लेकिन अगर मुंबई को किसी भी मैच में हार मिलती है तो उसके लिए रास्ते बंद हो सकते हैं. इसके साथ ही मुंबई को जीत के अंतर को भी बड़ा रखना होगा, जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर रहे.
ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेल्टन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार.
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडू मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.
यह भी पढ़ें: MI vs SRH IPL 2026: मुंबई का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या का 'डंक' गायब, बेहद खराब है रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं