विज्ञापन

MI vs RCB: पचासे के साथ कोहली का 'डबल धमाका', कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, बाबर-गेल दोनों को पीछे छोड़ा

Virat Kohli's big achievement: विराट कोहली तुलनात्मक रूप से शनिवार को फंसे हुए और धीमा खेलते दिखाई पड़े, लेकिन इसके बावजूद विराट ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर एक नहीं, दो बड़े कारनामे कर दिए

MI vs RCB: पचासे के साथ कोहली का 'डबल धमाका', कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, बाबर-गेल दोनों को पीछे छोड़ा
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: विराट कोहली
X: social Media

रविवार को आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहले बैटिंग के दौरान तुलनात्मक रूप से विराट कोहली (Virat Kohli) थोड़ा फंसे हुए और धीमा खेलते दिखाई पड़े. इसके बावजूद कि उन्होंने अर्द्धशतक बनाने के लिए 38 गेंद खेलीं. बहरहाल, इस पारी के साथ उन्होंने 2 बहुत ही खास उपलब्धि हासिल कर ली. कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए, तो  वहीं एक और बड़ा कारनामा विराट ने फिल सॉल्ट के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए बनाया. और दोनों ही पहलुओं से डबल धमाका करते हुए कारनामा करने वाले विराट पहले बल्लेबाज बन गए.

पहले बल्लेबाज बने विराट

 इसी के साथ विराट आईपीएल और चैंपियंस लीग को मिलाकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ  हजार रन बनाने  वाले पहले बल्लेबाज बन गए. कोहली अभी तक 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने एमआई के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं. वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

शतकीय साझेदाारी गेल और बाबर को पीछे छोड़ा

विराट ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई. इसी के साथ कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा. गेल-बाबर ने टी20 में 46 बार शतकीय साझेदारी की है. वास्तव में यह एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो बताता है कि कोहली का मेगा टूर्नामेंट में कितना ज्तादा अनुभव हो चला. 

पाटीदार और सॉल्ट ने भी दिखाए हाथ

साल्ट शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. वहीं, रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए. रजत ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अंत के ओवरों में टिम डेविड ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली. डेविड ने 212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 2 चौके और तीन छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:  RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देख विराट कोहली भी गदगद, लिखा यह खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com