क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे बड़े उदाहरण हैं, जब खिलाड़ी विशेष के अभिवावक का निधन हुआ, लेकिन वह तमाम गम और पीड़ा को भुलाकर मैदान पर उतरा. ऐसा सला 1999 में पूरे क्रिकेट जगत सचिन तेंदुलकर के पिता के निधन के मामले में देखा, तो विराट कोहली (Virat kohli) के साथ साल 2006 में घटी घटना हमेशा एक बड़ी मिसाल के रूप में देखी जाएगी. और कुछ ऐसी ही मिसाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स के अनकैप्ड पेसर मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) ने की है. एक दिन पहले ही मंगलवार को मुकेश की मां का निधन हो गया था. ऐसे में सभी मान कर चल रहे थे कि मुकेश वीरवार को मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के खिलाफ को वानखेड़े का मुकाबला नहीं खेलेंगे. यहां तक कि इंडियंस मैनेजमेंट ने एक दिन पहले उनका विकल्प भी लगभग तय कर लिया था. लेकिन जब टॉस के बाद जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल XI सामने आई, तो तमाम दिग्गजों और फैंस ने उनके जज्बे को सलाम किया.
एक साल से चल रहा था इलाज
पेसर मुकेश चौधरी की मां, प्रेम देवी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका पिछले करीब एक साल से मुंबई के टाटा अस्पताल में इलाज चल रहा था. मां के निधन की खबर मिलने के तुरंत बाद अंतिम क्रिया में हिस्सा लेने के लिए मुकेश गृहनगर भीलवाड़ा (राजस्थान) लौट गए थे. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश पोस्ट कर मुकेश के प्रति संवेदना प्रकट की थी.
कुछ ऐसा रहा है अभी तक का करियर
साल 2022 में करियर का आगाज करने वाले मुकेश चौधरी ने आईपीएल में अभी तक 17 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 30वें साल में चल रहे मुकेश ने इस सीजन में एक मैच में 2 विकेट लिए हैं. चेन्नई से पहले हैदराबाद के खिलाफ खेले मैच में मुकेश ने ट्रेविस हेड और इशान किशन के विकेट लिए थे. वहीं, मुकेश ने महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए खेले 21 मैचों में 75, 26 लिस्ट ए मैचों में 37 और 37 टी20 मैचों में 50 विकेट चटकाए हैं.
फैंस मुकेश के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं
CSK players are wearing black armbands in memory of Mukesh Choudhary's mother. 🙏🥺 pic.twitter.com/HCWUglnnKy
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 23, 2026
फैंस मुकेश की स्वर्गीय माता कोे श्रद्धांजलि दे रहे हैं
🙏 HEARTBREAKING NEWS FOR MUKESH CHOUDHARY 💔
— Faruk🐦 (@uf2151593) April 23, 2026
- Mukesh Choudhary has left the camp after the unfortunate passing of his mother.
May her soul rest in peace. Strength to him and his family during this difficult time. 🕊️ pic.twitter.com/Q8hthmVIL8
मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में मुकेश चौधरी
Mukesh Choudhary looking emotional 🥹
— DemonX (@OurLifeWithX) April 23, 2026
As his mother, Prem Devi, who passed away on 21 april, Om Shanti 🕊️#MIvsCSK pic.twitter.com/LR0Ne2gZeu
मुकेश की मां को श्रद्धांजलि देने और संवेदनाएं प्रकट करने के लिए चेन्नई की टीम बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी
MASSIVE RESPECT FOR CSK 🙏
— Sam (@Cricsam01) April 23, 2026
- Players of CSK were seen wearing black armbands during the match as a mark of respect and solidarity for their teammate Mukesh Choudhary. The gesture comes after the unfortunate demise of Mukesh Choudhary's mother, with the team standing together to… pic.twitter.com/G1WG4J6s3O
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं