मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आतिशी बल्लेबाज केरोन पोलार्ड के कहने. पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शनिवार खेले गए मुकाबले ( विस्तृत मैच रिपोर्ट) में ंऐसा आतिशी पारी खेली, जो पोलार्ड के प्रशंसकों को आने वाले कई सालों तक याद रहेगी. पहले पोलार्ड ने आतिशी अर्द्धशतक जड़ा कि पिच के पीछे खड़े एमएस धोनी (MS Dhoni) के चेहरे का रंग उड़ गया. और मैच खत्म होते-होते उन्होंने चेन्नई के तमाम प्रशंसकों सहित पूरी टीम के ही होश फाख्ता कर दिए. आईपीएल (IPL 2021) में पोलार्ड के बल्ले की ऐसी पावर लंबे समय बाद देखने को मिली, जब उन्होंने जमीनी से ज्यादा हवाई शॉटों की बारिश की और देखते ही देखते पोलार्ड की आंधी में मुंबई इंडियंस उड़ गए.
Unacademy Lets Crack It Sixes of the Match award between @mipaltan and @ChennaiIPL goes to Kieron Pollard.@unacademy #LetsCrackIt #VIVOIPL pic.twitter.com/LZYebvutmB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पोलार्ड ने छक्कों की बारिश की, तो एकदम से ही आंकड़ेंविदों की किताब के पन्ने भी पलटने भी शुरू हो गए. और ऐसा हुआ जडेजा की पिटाई के बाद और जब आंकड़ेविदों ने देखा कि किस एक गेंदबाज के खिलाफ किस बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं, तो पोलार्ड का नाम गेल से भी ऊपर दिखायी पड़ा. चलिए जान लीजिए कि आईपीएल में किस बल्लेबाज ने किस गेंदबाज विशेष के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.
Dream11 GameChanger of the Match between @mipaltan and @ChennaiIPL is Kieron Pollard.@Dream11 #TeamHaiTohMazaaHai #VIVOIPL pic.twitter.com/yl7bod06In
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2021
बल्लेबाज छक्के गेंदबाज गेंद
पोलार्ड 14 अमित मिश्रा 82
गेल 11 चावला 64
रसेल 10 शमी 31
पोलार्ड 10 जडेजा 48
सुरेश रैना 10 चावला 101
आप देख सकते हैं कि इस रिकॉर्ड में पोलार्ड का नाम न केवल सबसे ऊपर है, बल्कि टॉप पांच बल्लेबाजों में उनका नाम दो बार आया है. अमित मिश्रा के पहले ही छक्के छुड़ाकर पोलार्ड ने सबसे ऊपर अपना नाम लिखा रखा है, तो अब उन्होंने रवींद्र जडेजा को भी अपनी पावर का एहसास करा दिया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं