- आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हैं मयंक अग्रवाल
- कोच बोले, कट और पुल बखूबी खेलते हैं मयंक
- 'वीरू' के सभी लक्षण, बस उनकी तरह विकेट नहीं गंवाते
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से प्रारंभ हुए तीसरे टेस्ट मैच में ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)को भारतीय टीम में स्थान मिला है. मयंक इस टेस्ट से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज कर रहे हैं. मयंक अग्रवाल का छवि आक्रामक अंदाज में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी के रूप में है. उनके कोच इरफान सैत (Irfan Sait)ने उन्हें टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की तरह का बल्लेबाज बताया है.मयंक अग्रवाल के कोच इरफान सैत ने तीसरे टेस्ट के पूर्व उम्मीद जताई थी कि उनका शिष्य अपने पहले टेस्ट में आक्रामक और प्रभावपूर्ण पारी खेलने में कामयाब रहेगा. अपने कोच के इस भरोसे पर मयंक अग्रवाल खरे उतरे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 76 रन बनाए. वे शानदार बैटिंग कर रहे थे लेकिन 76 रन बनाने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर टिम पैन को कैच थमा बैठे. इस कारण डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका.
IND vs AUS 3rd Test: मयंक अग्रवाल की 'इस पारी' के बाद से सब कुछ बदल गया
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सैत ने मंगलवार को कहा था कि मयंक (Mayank Agarwal) में वीरेन्द्र सहवाग के सभी अच्छे लक्षण हैं, बस वह सहवाग की तरह अपना विकेट नहीं गवांते. इरफान सैत ने कहा, ‘मैं मेलबर्न टेस्ट में मयंक (Mayank Agarwal)से सहवाग की तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा हूं. मैं कोई तुलना नहीं करना चाहूंगा लेकिन मयंक कभी भी लापरवाही भरा रवैया नहीं अपनाते. वह काफी गंभीर खिलाड़ी हैं.' कोच ने कहा कि मयंक में सलामी बल्लेबाज के सभी गुण हैं जिसमें वह गेंद को बल्ले आने देते है और कट तथा पुल शॉट कुशलता से खेलते हैं. सैत ने कहा, ‘उम्मीद है कि वह अपने शानदार फॉर्म को टेस्ट मैच में जारी रखेंगे और आक्रामक रवैया अपनाएंगे.' मयंक ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में एक तिहरा शतक लगाने के साथ तीन शतकीय पारियां खेली थी. इस दौरान उन्होंने 76.46 के औसत से 1003 रन बनाए थे.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
प्रारंभिक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के कारण मयंक अग्रवाल को खेलने का मौका मिला है. नियमित ओपनर मुरली विजय और केएल राहुल की पहले दो टेस्ट में नाकामी ने टीम में उनके प्लेइंग XI में शामिल होने में मदद की है. मेलबर्न टेस्ट में मयंक ने हनुमा विहारी के साथ पारी की शुरुआत की. (इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं