क्रिकेट मैदान पर कभी-कभी ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो पूरे क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर देता है. और कुछ ऐसा ही बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में देखने को मिला. और इसे अर्शदीप सिंह के साथ-साथ करोड़ों भारतीय फैंस ने भी महसूस किया. ईडेन पार्क में सिर्फ 185 रनों पर ढेर होने वाली कीवी टीम वास्तव में काफी पहले ही 151 रन पर ही ढेर हो सकती थी, लेकिन पारी के 38वें ओवर में न्यूजीलैंड के नंबर-11 बल्लेबाज ब्लेयर मार्शल टिकनर ने दीवाली से पहले ऐसे 'पटाखे' फोड़े, जो अगले कुछ दिनों तक अर्शदीप के कान में गूंजते रहेंगे. जब 36वां ओवर खत्म होने के बाद कप्तान गिल न्यूजीलैंड के 158 रन पर खत्म होने की उम्मीद कर रहे थे, तब टिकनर ने अर्शदीप के फेंके अगले ही ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए 23 रन बटोरते हुए स्कोर को 184 तक तो पहुंचाया ही, वहीं टिकनर वनडे इतिहास में एक ही ओवर में नंबर-11 पर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले पुछल्ले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में पाकिस्तानी शोएब अख्तर पहले नंबर पर हैं. शोएब ने साल 2003 में नंबर-11 पर खेलते हुए एक ही ओवर में 21 रन बनाए थे.
1 ओवर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 टॉप नंबर-11 बल्लेबाज
| रन | बनाम | साल | |
| शोएब अख्तर | 21 | क्रेग व्हाइट | 2003 | |
| ब्रायन विटोरी | 20 | जेपी डुमिनी | 2014 | |
| ब्लेयर टिकनर | 19 | अर्शदीप सिंह | 2026 |
ब्लेयर टिकनर V/S अर्शदीप की टक्कर की कहानी: ओवर में कुल 23 रन, टिकनर के 19
37.1 (छक्का - 6): गेंद फुल और स्लॉट में थी, बल्लेबाज ने अपना आगे वाला पैर हटाया और लॉन्ग-ऑन की बाउंड्री के ऊपर से बहुत दूर छक्का जड़ दिया.
37.2 (छक्का - 6): टिकनर ने इस बार लॉन्ग-ऑन को निशाना बनाकर एक बेहतरीन 'V' शॉट खेला . अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर की कोशिश की थी, लेकिन फिर से वह चूक गए. टिकनर ने "बहुत-बहुत धन्यवाद" कहा और इसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मार दिया. सिक्योरिटी गार्ड ने एक अच्छा कैच लपका.
37.3 (वाइड): शॉर्ट और बाहर की तरफ जाती हुई गेंद, अंपायर ने इसे वाइड करार दिया.
37.3 (कोई रन नहीं): यॉर्कर को काफी हद तक सही तरीके से फेंका, जिसे खोदकर (डग आउट) ऑफ-साइड की तरफ खेल दिया गया.
37.4 (छक्का - 6): अर्शदीप सिंह यॉर्कर की कोशिश करने पर अड़े हुए हैं और वह तीन बार चूक चुके हैं.मैदान के सामने 'V' एरिया में तीन बार उनकी कुटाई हो चुकी है. हैरानी की बात यह है कि जब बल्लेबाज हर गेंद पर बल्ला घुमाने के मूड में हो, तो धीमी गति (सॉलोअर बॉल) की गेंदें क्यों नहीं फेंकी जा रही हैं! टिकनर की तरफ से एक बार फिर शानदार शॉट, फ्रंट लेग को हटाते हुए गेंद को लॉन्ग-ऑन स्टैंड में भेजा.
37.5 (वाइड): अर्शदीप ने गति कम की, लेकिन यह वाइड रही. अंपायर का कहना है कि यह बहुत ऊंची है.
37.5 (1 रन): थोड़ी छोटी गेंद (शॉर्टिश), टिकनर इसे मिड-ऑफ के ऊपर से फ्लैट-बैट करना चाहते थे, लेकिन इसे अच्छे से समय पर कनेक्ट नहीं कर पाए, शुभमन ने इसे रोक लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं