- धोनी ने ड्रोन बनाने वाली कंपनी में किया निवेश
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था संयंत्र उद्घाटन
- धोनी को ब्रांड एम्बैसडर भी बनाया गया है
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस(Garuda Aerospace) में हिस्सेदारी हासिल की है. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गरुड़ एयरोस्पेस इसके संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अग्निश्वर जयप्रकाश द्वारा प्रवर्तित है. इसके 26 शहरों में 300 से अधिक ड्रोन और 500 पायलट काम कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कंपनी के ड्रोन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया था. कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि धोनी को ब्रांड एम्बैसडर भी बनाया गया है. धोनी ने कहा, ‘‘मैं गरुड़ एयरोस्पेस का हिस्सा बनकर खुश हूं और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले अनोखे ड्रोन समाधानों के साथ उनकी वृद्धि गाथा को देखने के लिए उत्सुक हूं. जयप्रकाश ने कहा कि गरुड़ एयरोस्पेस भारतीय ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी है और कंपनी भारत का पहला ड्रोन यूनिकॉर्न स्टार्टअप बनने की राह पर है.
यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर को याद आए अपने पुराने दिन, इस खास उपलब्धी को बताया मांउट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा
आपको बता दें कि गरुड़ एयरोस्पेस एक स्टार्ट-अप था जो साल 2015 में शुरू हुआ. इसने 7 साल के अंदर काफी प्रभाव छोड़ा है. यह कंपनी कम कीमतों वाले ड्रोन तैयार करती है. यहां करीब 38 अलग-अलग उपयोगों के लिए ड्रोन तैयार किए जाते हैं, इनमें सेनिटाइसेशन, कृषि में छिड़काव, मैपिंग, इंडस्ट्रीज, सिक्योरिटी, डिलिवरी और सर्विलांस जैसी एप्लीकेशन शामिल हैं. ड्रोन की मदद से कोरोना के टाइम पर भी काफी मदद मिली थी. दवाइंयों को एक जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंचाने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं