रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका! फाफ के बल्ले से निकला कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा| 10 के बाद 87/4 बैंगलोर| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: Faf du Plessis hits Jason Holder for a 4! RCB 87/4 (10.0 Ov). CRR: 8.7

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|


9.5 ओवर (1 रन) वाइड! बढ़िया कीपिंग डी कॉक द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोका, चौका बचाया|

9.4 ओवर (1 रन) अच्छी लेंथ गेंद, हार्ड लेंथ कह सकते हैं इसे, बल्लेबाज़ फाफ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक रन बटोर लिया|

9.3 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| कोई रन नहीं|

9.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया, कोई रन नहीं हुआ|

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लेट खेला थर्ड मैन की तरफ और सिंगल बटोर लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर के बाद 79/4 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ के साथ शाहबाज़ अहमद संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चाहेंगे कि कुछ और विकटों को हासिल करते हुए बैंगलोर की टीम को कम से कम रनों पर रोका जाए...

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

8.5 ओवर (1 रन) इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन से सहमत हुए|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! आकर्षक शॉट!! इससे दबाव थोड़ा कम होगा बल्लेबाज़ के ऊपर से| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप मिल गया और चार रन बटोरे| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: Faf du Plessis hits Marcus Stoinis for a 4! RCB 76/4 (8.4 Ov). CRR: 8.77

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: Shahbaz Ahmed hits Marcus Stoinis for a 4! RCB 71/4 (8.2 Ov). CRR: 8.52

8.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

7.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

7.5 ओवर (1 रन) टैप एंड रन! हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन भाग लिया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

शाहबाज़ अहमद बल्लेबाज़ी करने आए...

7.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट क्रुणाल पंड्या बोल्ड जेसन होल्डर| सॉफ्ट डिसमिसल!! एक्स्ट्रा बाउंस और पिच से रूककर बल्ले पर आई गेंद, हवा में खिल गई और मिड ऑन पर एक आसान सा कैच पकड लिया गया| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन लाइन में तो आये और जब गेंद पर बल्ला लगाया तो हवा में खिल गई बॉल| फील्डर द्वारा एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 62/4 बैंगलोर| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: WICKET! Suyash Prabhudessai c Krunal Pandya b Jason Holder 10 (9b, 0x4, 1x6). RCB 62/4 (7.2 Ov). CRR: 8.45

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

6.6 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड हुई कवर्स फील्डर से वहां पर और चौका दे बैठे| ऊपर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला था और गैप से चार रन मिल गया| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: Faf du Plessis hits Ravi Bishnoi for a 4! RCB 62/3 (7.0 Ov). CRR: 8.86

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

6.4 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए सुयश!! सामने की तरफ लगाया शॉट| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: It's a SIX! Suyash Prabhudessai hits Ravi Bishnoi. RCB 57/3 (6.4 Ov). CRR: 8.55

6.4 ओवर (1 रन) नो बॉल अगली गेंद फ्री हिट!! थर्ड मैन की तरफ खेला था गैप नही मिला|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

6.2 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, कवर्स की दिशा में खेला, एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, वाइड करार दिया गया|

पॉवर  प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 47/3 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ के साथ सुयश बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| लखनऊ के कप्तान अपने गेंदबाजों से खुश होगे क्यों कि तीन टॉप ऑडर बल्लेबाजों को पॉवर प्ले से पहले ही उनके गेंदबाजों ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

5.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

5.4 ओवर (1 रन) 1 रन, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

5.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! बैंगलोर की टीम को लगा एक और बड़ा झटका!!! शानदार कैच होल्डर के द्वारा देखने को मिला!! क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| ग्लेन मैक्सवेल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| गेंद बल्ले के स्टिकर के पास लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई जहाँ से जेसन होल्डर ने भागकर अपने बाँए ओर डाईव लगाया गेंद होल्डर के हाथ में आ गई| निराश यहाँ पर दिखाई दिए मैक्सवेल| 44/3 बैंगलोर| लखनऊ vs बैंगलोर: Match 31: WICKET! Glenn Maxwell c Jason Holder b Krunal Pandya 23 (11b, 3x4, 1x6). RCB 44/3 (5.2 Ov). CRR: 8.25

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

मैच रिपोर्ट