540 Films 40 Years in Bollywood Still This Actor Lives on Rent: इस एक्टर की उम्र 69 साल है. ये 540 से ज्यादा भारतीय और विदेशी फिल्मों में एक्टिंग के जौहर दिखा चुका है. इस एक्टर ने सारांश से लेकर विजय 69 जैसी फिल्मों में ऐसे किरदार किए हैं जो यादगार हैं. आज भी एक्टिंग में इस एक्टर का कोई सानी नहीं, फिर चाहे बात हंसाने की हो या विलेन बनकर डराने की. हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की. जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खूब काम किया है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. सिनेमा की दुनिया में पिछले चार दशक से सक्रिय अनुपम खेर ने चौंकाने वाली बात बताई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह आज भी किराये के मकान में रहते हैं.

अनुपम खेर से जब कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल बिताकर भी अपना घर क्यों नहीं खरीदा तो एक्टर ने कहा कि उन्हें कभी भी घर खरीदने की जरूरत महसूस नहीं हुई. अनुपम खेर ने बताया, 'मैं एक किराए के अपार्टमेंट में रहता हूं क्योंकि मैंने फैसला किया है कि मुझे घर नहीं खरीदना है. किसके लिए? हर महीने किराया दो और आराम से रहो. जिस पैसे से आप घर खरीद सकते हो, उसे बैंक में रखें और उसका उपयोग किराया देने के लिए करें.' अनुपम खेर ने यह भी बताया कि वे अपनी कमाई का एक हिस्सा दान करने में लगाना चाहते हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे लोग उन्हें याद रखें. उनका मानना है कि पैसे का सही उपयोग समाज के भले के लिए किया जाना चाहिए, न कि सिर्फ भौतिक संपत्ति को इकट्ठा करने में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बेशक अनुपम खेर ने खुद के लिए मकान नहीं खरीदा है, लेकिन उन्होंने अपनी मां के अपने घर के सपने को जरूर पूरा किया है. अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के लिए शिमला में एक आठ बेडरूम वाला शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट किया था. उनकी मां की इच्छा थी कि वह शिमला में अपना खुद का घर बनाए, क्योंकि वे वहां किराए के घर में ही रहती थीं. अनुपम खेर ने कहा, 'सात साल पहले मैं अपनी मां से मजाक कर रहा था और कह रहा था कि मैं एक बड़ा स्टार हूं, तो वह मुझसे जो चाहे, मांग सकती है. मुझे लगा वह कहेंगी, 'नहीं, कुछ नहीं चाहिए', लेकिन उन्होंने तुरंत कहा, मुझे शिमला में एक घर चाहिए. मुझे हैरानी हुई क्योंकि हम पिताजी के निधन के बाद शिमला में नहीं रहते थे, लेकिन मां हमेशा किराए के घर में ही रहीं, इसलिए वह एक अपना घर चाहती थीं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं