Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, 44th Match: आईपीएल 2024 का 44वां मुकाबला शनिवार (27 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम सीजन की अपनी 8वीं सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल जबर्दस्त लय में नजर आए. नतीजा ये रहा कि लखनऊ की ओर से दिए गए 197 रन के लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. LIVE स्कोरबोर्ड पर क्लिक करें
इकाना में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने बिखेरा जलवाइकाना क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कैप्टन संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल बेहतरीन लय में नजर आए. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने 33 गेंदों का सामना किया. इस बीच 215.15 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. उनके अलावा जुरेल ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में नाबाद 52 रन का योगदान दिया. जुरेल के बल्ले से आज के मुकाबले में 5 चौके और 2 छक्के निकले. सैमसन को मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यश ठाकुर, अमित मिश्रा और मार्कस स्टोइनिस क्रमशः 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. ठाकुर ने जहां जोस बटलर को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं मिश्रा ने रियान पराग और स्टोइनिस ने यशस्वी जायसवाल को अपने जाल में फंसाया.
196 रन बनाने में कामयाब हुई थी लखनऊइससे पहले इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कैप्टन केएल राहुल जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए 48 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 बेहतरीन छक्के निकले. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दीपक हुडा ने 31 गेंद में 50 रन का योगदान दिया था.
संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजीविपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज संदीप शर्मा रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 31 रन खर्च कर सर्वाधिक 2 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए.
आईपीएल 2024 के 44वें मुकाबले में कुछ इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग XI:लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेट कीपर और कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, 44th Match
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं