पुराने जमाने में फिल्मों की शूटिंग के दौरान सितारों की जिंदगी आज की तरह चमक-दमक से भरी नहीं होती थी. उस समय वैनिटी वैन जैसी सुविधाएं नहीं थीं, और बड़े-बड़े स्टार्स भी आउटडोर शूटिंग के दौरान आम लोगों की तरह समय बिताते थे. पिछले साल निर्माता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो उस दौर की सादगी को दिखाती है. इस तस्वीर को देखकर हर कोई कहेगा कि वो सचमुच अनोखा दौर था, जब सितारे भी आम इंसानों जैसे थे.
पंगत में साथ खाना खाते सितारे
बोनी कपूर ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें कई मशहूर सितारे नजर आ रहे हैं. ये सभी सितारे 1980 में रिलीज हुई फिल्म हम पांच का हिस्सा थे. बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक की है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बतौर स्वतंत्र निर्माता यह उनकी पहली फिल्म थी. जनवरी 1980 में खींची गई इस तस्वीर में सितारे पंगत में बैठकर एक साथ खाना खाते दिख रहे हैं. तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर और एके हंगल जैसे सितारों को आसानी से पहचाना जा सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'हम पांच' थी मल्टी-स्टारर फिल्म
1980 में रिलीज हुई हम पांच एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी, जिसमें उस समय के बड़े-बड़े सितारे शामिल थे. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, संजीव कुमार, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, शबाना आजमी, राज बब्बर, दीप्ति नवल और एके हंगल जैसे कलाकार थे. फिल्म की कहानी एक गांव के जमींदार ठाकुर वीर प्रताप सिंह के अत्याचारों के खिलाफ थी. जब ठाकुर की ज्यादतियां हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो पांच लोग एकजुट होकर उसका अंत करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं