Rishabh Pant gets emotional, LSG vs RR: रविंद्र जडेजा के हरफनमौला खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. ‘प्लेयर ऑफ द मैच' जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर एक विकेट लिया. राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 159 रन का औसत स्कोर खड़ा करने के बावजूद सुपर जायंट्स को 18 ओवर में महज 119 रन पर आउट कर 40 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

ऋषभ पंत को लगाया गले से
इस मैच में मिली हार से कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए. ऐसे में जब लखनऊ को हार मिली को टीम के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर गए और कप्तान पंत को गले से लगा लिया. पंत को गले लगाकर संजीव गोयनका ने उन्हें सांत्वना भी दिया. पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका ने एक दूसरे से काफी देर तक बात भी दी. पंत के प्रति संजीव गोयनका के इस रिएक्शन ने फैन्स का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका के इस जेस्चर की जमकर तारीफ भी हो रही है.

Sanjiv Goenka Hugs disheartened Rishabh Pant after the match, is he really learning from his past mistakes or is that a PR stunt? pic.twitter.com/ymnbfMFPjV
— U' (@toxifyxe) April 22, 2026
बता दें कि मैच में जोफ्रा आर्चर (20 रन पर तीन विकेट) और नांद्रे बर्गर (27 रन पर दो विकेट) ने सुपर जायंट्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा, तो वहीं बृजेश शर्मा (18 रन पर दो विकेट), जडेजा और रवि बिश्नोई (23 रन पर एक विकेट) ने मध्य और निचले क्रम को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया. सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला. उनके अलावा निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) ही दोहरे अंक में रन बना सके.
ये भी पढ़ें- Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं