विज्ञापन

LSG vs RCB: शतक के साथ ही लखनऊ के किंग बने मिचेल मार्श, तोड़ दिया कप्तान पंत का रिकॉर्ड, फैंस हुए फिदा

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: मिचेल मार्श ने वीरवार को इकाना स्टेडियम पर ऐसा शतक जड़ा, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे

LSG vs RCB: शतक के साथ ही लखनऊ के किंग बने मिचेल मार्श, तोड़ दिया कप्तान पंत का रिकॉर्ड, फैंस हुए फिदा
Mitchell Marsh's blistering century: मिचेल मार्श

Mitchell Marsh's blistering century: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वीरवार का दिन इकाना स्टेडियम की पहली पारी में पूरी तरह से कंगारू तूफनी बल्लेबाज मिचेल मार्श के नाम रहा. आरसीबी के टॉस जीतने के बाद मिचेल मार्श का बल्ला किसी हथौड़े की तरह बेंगलुरु के बॉलरों पर चला. बीच-बीच में बारिश जरूर आई, लेकिन मार्श के बल्ले की लय पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. और उन्होंने 49 गेंदों पर 9 चौकों और इतने ही छक्कों से शतक जड़ा, तो मिचेल मार्श कप्तान ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को छोड़कर लखनऊ के किंग बन गए.  मार्श ने अपने करियर का दो सौवां मैच खेल रहे भुवनेश्वर कुमार और दिग्गज पेसर हेजलवुड के खिलाफ ऐसे प्रचंड शॉट लगाए कि सोशल मीडिया पर तमाम फैंस मार्श की इस पारी पर फिदा हो गए. मार्श ने 17वें ओवर में आउट होने से पहले 56 गेंदों पर 9 चौकों और इतने ही छक्कों से 111 रन बनाए.  

An Aussie great ends a great knock by another Aussie 👏

🎥 Josh Hazlewood gives @RCBTweets the big wicket of Mitchell Marsh ☝️

𝗣.𝗦. - Don't miss a lovely moment of respect and admiration 🤝👌

Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/yz6xfgTZQR

मार्श आगे, कप्तान पंत पीछे

बारिश के बीच मार्श का बल्ला बुरी तरह बेंगलुरु के बॉलरों पर बरसा. और इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पाटीदार की टीम के किसी भी बॉलर पर रहम नहीं किया. और शतक के साथ ही मार्श लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह कारनामा कप्तान ऋषभ पंत के नाम था. पंत ने पिछले साल इसी मैदान पर बेंगलुरु के खिलाफ 54 गेंदों पर शतक जड़ा था. बहरहाल,  फैंस मार्श की इस पारी पर एकदम फिदा हो गए और उनकी तारीफ में जमकर सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किए. 

शुरुआत में भुवनेश्वर और हेजलवुड दोनों ने ही गेंदों की लंबाई जरूरत से ज्यादा ऊपर रखी. और मार्श ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कदमों का इस्तेमाल करते ही नहीं हैं

मिडऑन हो या कवर या फिर मिडऑफ..गेंद बाउंड्री के काफी बाहर गिर रही थी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com