Akash Singh reveals plan: जब किसी टीम पर कोई दबाव नहीं होता, तो प्रदर्शन कुछ ऐसा ही होता है, जैसा शायद लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG vs CSK) के ओपनिंग बल्लेबाजों ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ किया. बल्लेबाजों की एप्रोच में कुछ न खोने की आजादी साफ दिखी, लेकिन इस आजादी से पहले के सेशन में सीजन का पहला मैच खेल रहे लेप्टी पेसर आकाश महराज सिंह (Akash Singh) ने अपने करीब पांच साल के आईपीएल करियर का सबसे यादागर स्पेल डाला. आकाश ने बल्लेबाजों के तूफान से पहले कोटे के 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर प्लेयर ऑफ द मैच का दावा ठोक दिया था. पारी खत्म होने के बाद आकाश ने डिटेल में दिल से बात की.
'विकेट के हिसाब से बॉलिंग पर जोर था'
आप कितने खुश थे? पर आकाश ने कहा, 'मैं खुश था, लेकिन साथ ही जब आप IPL में नियमित रूप से नहीं खेल रहे होते, तो आपको खुद को लगातार पुश करना पड़ता है. पूरे सीजन और यहां तक कि ऑफ-सीजन में भी मैं लगातार मेहनत करता रहा, प्रैक्टिस करता रहा. और उन चीजों पर फोकस करता रहा जो मेरे कंट्रोल में थीं. शुक्र है कि आज जो प्रोसेस मैं फॉलो कर रहा था, वह काम आया.' युवा लेफ्टी पेसर ने कहा, 'मैं कोशिश कर रहा था कि विकेट की जरूरत के मुताबिक गेंदबाजी करूं और साथ ही बल्लेबाजों की कमजोरियों के अनुसार भी गेंद डालूं. IPL में आप एक ही प्लान के साथ लगातार मैच नहीं खेल सकते, क्योंकि टीमें आपको बहुत जल्दी स्टडी कर लेती हैं. हमें पिछले मैच से पता था कि उन्होंने कहां अच्छा किया और उनकी कमजोरियां कहां हैं. इसलिए मेरी कोशिश थी कि अपनी शैली को उन क्षेत्रों के साथ मिलाकर सही तरीके से एग्जीक्यूट करूं. यही प्लान था और शुक्र है कि वह काम कर गया'
Akash Singh on his paper note celebration 🗣️#AkashSingh #LSGvsCSKpic.twitter.com/oyGqftvuft
— CREX (@Crex_live) May 15, 2026
'सैसमन और गायकवाड़ के खिलाफ प्लान पर'
ऋतुराज और सैमसन के खिलाफ क्या प्लान था? पर आकाश ने कहा, 'मेरा माइंडसेट हमेशा बड़े विकेट लेने का होता है, क्योंकि जब आप IPL में आते हैं, तो सिर्फ खेलने के लिए नहीं बल्कि डॉमिनेट करने के लिए आना चाहिए. यह माइंडसेट बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसे नहीं सोचते, तो इस लीग में जहां बल्लेबाजी हर दिन मजबूत होती जा रही है, आप हमेशा पीछे रह जाएंगे. आपको स्किल के मामले में एक कदम आगे रहना होता है, लेकिन इसके साथ-साथ मानसिक पहलू भी मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है. अगर आप मानसिक रूप से डॉमिनेट नहीं करेंगे, तो लगातार आगे नहीं बढ़ सकते. इसलिए मेरा अप्रोच हमेशा डॉमिनेट करने का होता है और सच कहूं तो बल्लेबाज का नाम मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता.'
'फोकस एक्जीक्यूशन पर'
आकाश ने कहा, 'मैं बस ऐसे सोचता हूं कि जैसे मैं सिंगल विकेट क्रिकेट खेल रहा हूं, जहां एग्जीक्यूशन सबसे ज्यादा मायने रखता है. ऐसे में आपका शरीर अपने आप फ्लो में आ जाता है और गेंद वहीं जाती है जहां आप चाहते हैं. इसलिए मेरा फोकस एग्जीक्यूशन और बड़े विकेट लेने पर रहता है. जाहिर है बड़े बल्लेबाजों को आउट करने से अलग ही खुशी मिलती है और अगर आप मेरा IPL रिकॉर्ड देखें, तो मेरे ज्यादातर विकेट बड़े खिलाड़ियों के हैं क्योंकि मेरा माइंडसेट हमेशा यही रहा है.' अपने सेलिब्रेशन के बारे में बताएं? पर आकाश ने कहा, 'मुझे पता है कि मैं खुद को अच्छे से एक्सप्रेस करता हूं और लोग भी मुझे ऐसा बताते हैं, लेकिन सच कहूं तो यह उस माहौल के बारे में है जो आप अपने आस-पास बनाते हैं. मैं यह समझने की कोशिश करता हूं कि चैंपियंस कैसे सोचते हैं और कैसे मेहनत करते हैं.' युवा पेसर ने कहा, 'मेरा विश्वास हमेशा सीधा रहा है कि अगर आपकी वर्क एथिक और माइंडसेट मजबूत है, तभी आप डॉमिनेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'आपने क्या किया है? अब ऐसे लोग भी सलाह देने लग गए', फिर से अर्शदीप सोशल मीडिया पर कमेंट से विवाद में फंसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं