विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2021

Ind vs Eng: केएल राहुल ने की जबरदस्त फील्डिंग, हवा में उड़कर बचाया छक्का, हैरत में पड़ गया बल्लेबाज..देखें Video

भारत के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) भी बल्लेबाजी से कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि वो कितने फिट हैं. केएल ने हवा में उड़कर बल्लेबाज द्वारा मारे गए छक्के को बचाया जिसने भारतीय टीम के फैन्स और कमेंटेटरों को भी हैरान कर दिया.

Ind vs Eng: केएल राहुल ने की जबरदस्त फील्डिंग, हवा में उड़कर बचाया छक्का, हैरत में पड़ गया बल्लेबाज..देखें Video
केएल राहुल ने सुपरमैन बनकर बचाया छक्का

IND vs ENG: पहले टी-20 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाज पहले टी-20 में फ्लॉप रहे. भारत के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) भी बल्लेबाजी से कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि वो कितने फिट हैं. केएल ने हवा में उड़कर बल्लेबाज द्वारा मारे गए छक्के को बचाया जिसने भारतीय टीम के फैन्स और कमेंटेटरों को भी हैरान कर दिया. दरअसल इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर जोस बटलर ने लॉग ऑफ पर हवा में जबरदस्त शॉट खेला, शॉट देखकर सभी को यही लग रहा था कि गेंद छक्के के लिए जाएगी. लेकिन केएल राहुल ने अपनी फील्डिंग से बल्लेबाज की उम्मीद को ही पलट कर रख दिया. 

ऋषभ पंत ने जमाया हैरतअंगेज रिवर्स शॉट, देखकर पीटरसन बोले- महानतम शॉट तो युवी ने किया सलाम..देखें Video

लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े केएल राहुल ने बटलर द्वारा हवाई शॉट को बचाने के लिए हवा में ही छलांग लगाई और गेंद को हवा में ही पकड़कर खुद के बाउंड्री लाइन पर गिरने से पहले ही गेंद को बाहर फेंक दिया. जिससे बल्लेबाज द्वारा मारे गए शॉट पर केवल 2 रन ही मिल पाए. 

कोहली और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी केएल राहुल की इस फील्डिंग को देखकर ताली बजाए बिना न रह पाए. केएल राहुल की फील्डिंग को देखकर कमेंटेटर भी तारीफ की. बता दें कि बल्लेबाजी के दौरान राहुल केवल 1 ही रन बना पाए. उन्हें ऑर्चर ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई

Ind vs Eng: हार्दिक पंड्या ने गिरते हुए खेला ऐसा 'अनोखा' शॉट, देखकर गेंदबाज बेन स्टोक्स के उड़े होश, देखें VIDEO

पहले टी-20 में जोफ्रा ऑर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, ऑर्चर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 14 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 मैच खेले जाने हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, India Vs England 03/12/2021 Inen03122021199346, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com