Kedar Jadhav Retirement: केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर जाधव ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानाकारी दी है. जाधव ने धोनी के अंदाज में ही पोस्ट शेयर किया है और संन्यास के बारे में जानकारी दी है. केदार जाधव ने अपने पोस्ट में लिखा ," 1500 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सेवानिवृत्त मान लें. मेरे पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. " बता दें कि धोनी ने 5 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था, माही ने जो पोस्ट शेयर की थी उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था, "शुक्रिया इस सफर में इतना प्यार देने के लिए, 1929 से मुझे रिटार्ड समझिए." अब जाधव ने उसी फॉर्मट में पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास की जानाकारी शेयर की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाधव ने अपना आखिरी मैच 8 फरवरी को 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. बता दें कि साल 2014 में जाधव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. अपने वनडे करियर में जाधव ने 73 मैच खेले और इस दौरान 1389 रन बनाने में सफल रहे. अपने वनडे करियर में जाधव ने 2 शतक और 6 अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे. वनडे में जाधव ने 27 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी.
आईपीएल में सीएसके की ओर से खेले, धोनी के बने दोस्त
आईपीएल में जाधव चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेले. आईपीएल में जाधव ने 95 मैचों में कुल 1196 रन बनाने में सफलाता हासिल की. आईपीएल में जाधव के नाम 4 अर्धशतक दर्ज है. सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी के साथ जाधव की दोस्ती रही है. यही कारण है कि उन्होंने संन्यास के ऐलान का अंदाज बिल्कुल माही की ही तरह चुना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं