Kavya Maran reaction viral on Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर शतक जमाया और 68 गेंद पर 135 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए, अभिषेक की पारी के दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 242 रन बनाए. बता दें कि जब अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया तो दर्शक दीर्घा में बैठी हैदराबाद की मालकिल काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक था. काव्या ने खड़े होकर ताली बजाई और काफी खुश नजर आई. काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.
अभिषेक शर्मा का धमाका
अभिषेक के आगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए. उन्होंने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली. अभिषेक ने अपनी आतिशी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे किए। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक लगाया है. अभिषेक के अलावा, विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं.
अभिषेक ने एसआरएच को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शुरुआत दी. उन्होंने पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े. हेड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन (25) संग मिलकर 35 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, तीसरे विकेट के लिए उन्होंने हेनरिक क्लासेन (नाबाद 37 रन) के साथ मिलकर 32 गेंदों में 66 रन जोड़े। अभिषेक ने आईपीएल में दूसरी बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है. इससे पहले, अभिषेक ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं