विज्ञापन

'अभी उसके बारे में राय बनाना जल्दबाजी', जानें कपिल देव ने सूर्यवंशी पर ऐसा क्यों कहा

अब जब आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज शुरू भर होने को है, तो भारतीय सुपर किड वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई है

'अभी उसके बारे में राय बनाना जल्दबाजी', जानें कपिल देव ने सूर्यवंशी पर ऐसा क्यों कहा
कपिल देव ने सूर्यवंशी को लेकर अहम बात कही है
Source: Social media

एक दिन बाद ही शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टीम श्रेयस अय्यर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. और इस सीरीज को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. वैभव के बारे में बातें हो रही हैं, दिग्गज बयान दे रहे हैं. और इसमें दो राय नहीं कि अगर सीरीज की भूमिका अभी से बन पड़ी है, तो उसकी वजह यही है कि हर कोई वैभव को खेलते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. साल 1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव ने सूर्यवंशी की सराहना की है, लेकिन कहा है कि वह अभी बहुत छोटे हैं और उनके बारे में पूरी तरह से कोई राय बनाना जल्दबाजी होगी.

चंडीगढ़ प्रीमियर लीग के दौरान मंगलवार को पंचकूला में कपिल देव ने कहा, 'वैभव बहुत छोटा है, लेकिन हां वह एक विशेष प्रतिभा है और बात यहीं खत्म होती है. वह एक 16 साल का बच्चा है और उसके पास जो कुछ भी है वह सिर्फ क्रिकेट है.  जब वह 20-22 साल का हो जाएगा, तब हम आंकलन करेंगे. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उसकी प्रतिभा असाधारण है. वह 16 साल की उम्र में सचिन जैसा है, लेकिन क्या वह इतने लंबे समय तक खेल सकता है? उसे अभी एक लंबा रास्ता तय करना है.' आगामी दौरे के लिए सूर्यवंशी को किसी संदेश के बारे में पूछे जाने पर देव ने कहा, 'जीत के लिए उनका संदेश पूरी भारतीय टीम के लिए है. मुझे भारतीय टीम को शुभकामनाएं देनी चाहिए. यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम और हर खिलाड़ी के लिए है। और वह उसका एक हिस्सा हैं'.

जर्सी मिलने पर भावुक हुए वैभव

मंगलवार को, बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय जर्सी में दिखाया गया. वीडियो में सूर्यवंशी ने बीसीसीआई से कहा था, 'शब्द इसे बयां नहीं कर सकते. जिस वजह के लिए मैंने पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया, वह सपना अब पूरा हो गया है. उस यात्रा का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हो गया. मैं वास्तव में इस भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता.' 

आईपीएल के गजब के रिकॉर्ड

सूर्यवंशी, जो पिछले साल आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे ने इस साल अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रिकॉर्ड 175 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी. इसके बाद उन्होंने इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 16 पारियों में 776 रन बटोरे. यह युवा खिलाड़ी एक ही आईपीएल सीजन में 700 रन बनाने वाला पहला अनकैप्ड खिलाड़ी बनने के साथ-साथ टी20 इतिहास के किसी भी टूर्नामेंट के एक संस्करण में सिर्फ पावर-प्ले में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. 

यह भी पढ़ें:   टीम इंडिया की आयरलैंड से पहली टक्कर शुक्रवार से, जानें शेड्यूल, प्रसारण टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, India, Ireland, Board Of Control For Cricket In India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com