भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बल्लेबाजी की रीढ़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए रन खुद उनकी महानता को दर्शाते हैं. 'हिटमैंन' शर्मा को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा को अपना 'ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर' बताया है.
तीसरे वनडे के बाद रोहित ने दी थी बटलर को अपनी जर्सी
हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. जहां आखिरी मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने अपनी साइन की हुई जर्सी जोस बटलर को तोहफे में दी थी. जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. इस तोहफे के बाद ही बटलर ने अपने दिल की इच्छा जाहिर की है. उनका कहना है रोहित उनके 'ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर' हैं.
Rohit Sharma ಅಂದ್ರೆ Jos Buttler ಗೆ ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರೀತಿ!😍
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) July 24, 2026
ತಮ್ಮಿಷ್ಟದ ಆಟಗಾರನಿಂದ ಆಟೋಗ್ರಾಫ್ ಇರುವ ಸ್ಪೆಷಲ್ ಜೆರ್ಸಿ ಪಡೆದು ಬಟ್ಲರ್ ಮುಖದಲ್ಲಿ ಎಲ್ಲಿಲ್ಲದ ಸಂತಸ! ❤️ pic.twitter.com/6Nddfc78EO
आखिरी वनडे में खुब चला था रोहित का बल्ला
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला गया था. जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाने में कामयाब हुई थी.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था. मगर इसके बावजूद टीम जीत हासिल करने में नाकामयाब रही थी.
110 गेंद में 138 रन बनाने में कामयाब रहे थे रोहित
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की बेशकीमती शतकीय पारी खेली थी. हालांकि, उनकी इस शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम को 27 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- 'माही मैजिक', जब 'हां नहीं' में उलझे थे संजू, तब माही ने दिया गुरु मंत्र, सैमसन ने अब जाकर किया खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं