विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

वेस्टइंडीज के गार्नर का जुबानी 'तीर', इंग्लैंड हमें कमजोर न समझे

16 सितम्बर को दोनों टीमों के बीच एक टी-20 मैच खेला जाएगा और फिर दोनों टीमों पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी. 

Also Read in
वेस्टइंडीज के गार्नर का जुबानी 'तीर', इंग्लैंड हमें कमजोर न समझे
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज 17 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.
  • वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2009 में टेस्ट सीरीज में मात दी थी.
  • गार्नर ने कहा, "इस बार सीरीज मजेदार होने वाली है.
लंदन: जुवानी जंग में कैरेबियाई टीम ने इंग्लैड को चेतावनी दी है. वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज जोएल गार्नर ने इंग्लैंड को चेताया है कि वह कैरेबियाई टीम को कम आंकने पर चेताया है. गार्नर ने कहा है कि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज को हल्के में न ले, वरना इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता है. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज 17 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. इसके बाद 16 सितम्बर को दोनों टीमों के बीच एक टी-20 मैच खेला जाएगा और फिर दोनों टीमों पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी. 

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2009 में टेस्ट सीरीज में मात दी थी. इसके बाद वह शीर्ष आठ टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में सक्षम नहीं हो पाई. 2012 में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 2-0 से जीत मिली थी. 

 यह भी पढे़ं : क्रिस गेल के 'लैला डांस' ने मचाई धूम, जानिए किसने स्वीकारा उनका चैलेंज

गार्नर ने कहा, 'इस बार सीरीज मजेदार होने वाली हैं. मुझे लगता है कि कुछ लोग वेस्टइंडीज को पहले से ही कम आंक रहे हैं और यह समझना उनकी बड़ी गलती हो सकती है.'

VIDEO : विराट के रिकॉर्ड पर क्या बोले सुनील गावस्कर
 उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने हमें ज्यादा उम्मीदें नहीं दी हैं. मुझे लगता है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच का खेल प्रतिद्वंद्विता से भरा हो सकता है.' (इनपुट आईएएनएस से भी)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joel Garner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com