विज्ञापन

जो. रूट इतिहास रचने की कगार पर, मेगा रिकॉर्ड कर रहा इंतजार, जानें कौन 5 अंग्रेज हैं टॉप पर

इस साल जो. रूट ने वनडे में बल्ले से मानो आग सी लगा दी है. और प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान का इस आग से झुलसना एकदम तय है क्योंकि आंकड़े यह साफ-साफ बोल रहे हैं

जो. रूट इतिहास रचने की कगार पर, मेगा रिकॉर्ड कर रहा इंतजार, जानें कौन 5 अंग्रेज हैं टॉप पर
जो. रूट इतिहास रचने की ओर अग्रसर हैं पाकिस्तान के खिलाफ
source: X

पाकिस्तान में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड ने आज रावलविंडीज में मेजबान के खिलाफ अभियान का आगाज कर दिया. पाकिस्तान फिलहाल पहले बल्लेबाजी कर रहा है, लेकिन जब दूसरी पारी में इंग्लैंड खेलने उतरेगा, तो पूर्व कप्तान जो. रूट के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड होगा, जो वनडे में 8000 रन बनाने से 97 रन दूर हैं. और अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. लेकिन इससे अलग भी जो. रूट के वनडे में कारनामें बहुत ही ज्यादा खास हैं, जो बताते हैं कि वह सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के इस संस्करण में भी एक बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं. 

यह भी पढ़ें:  भारत 'A' टीम में भी क्यों नहीं जगह? सरफराज खान ने फिर दिया सेलेक्टरों को जवाब

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का 'महंगा' रेस्टोरेंट! ₹15 लाख किराया, करोड़ों का सेटअप, देश भर में इतने आउटलेट, ऑल डिटेल

वनडे में इंग्लैंड के टॉप 5 बल्लेबाज 

नाममैचपारीरनऔसत100/50
जो. रूट196*184790350.6620/48
इयान मोर्गन225207695739.7513/42
जोस बटलर204176567839.1511/30
इयान बेल161157541637.874/35
पॉल कोलिंगवुड197181509235.365/26

जो. रूट का औसत सुपर से ऊपर

फिलहाल इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रूट ने 195 मैचों की 184 पारियों में 50.66 की औसत और 87.68 के स्ट्राइक रेट से 7,903 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 48 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 166 रन है. वनडे में इंग्लैंड के लिए दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन (225 मैचों में 6,957 रन, 13 शतक) और जोस बटलर (204 मैचों में 5,678 रन, 11 शतक) हैं.

साल 2026 में रूट के बल्ले ने लगा दी आग!

इस साल वनडे में रूट का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 9 पारियों में 114.60 की औसत और 88.01 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 111* रन रहा है. इस अनुभवी बल्लेबाज ने साल 2025 में भी वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने 15 वनडे मैचों और पारियों में 57.71 की औसत और 95.50 के स्ट्राइक रेट से 808 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. इंग्लैंड के 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की निराशा के बाद से एक वनडे बल्लेबाज के रूप में रूट का पुनरुत्थान वास्तव में अविश्वसनीय रहा है. उन्होंने 24 मैचों और पारियों में 72.68 की औसत से 1,381 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Pakistan, England, Pakistan Vs England 10/20/2026 Pken10202026274143, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com