विज्ञापन

फिट होकर लौटीं जेमिमा रोड्रिग्स, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई छुट्टी

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑल फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हुई है.

फिट होकर लौटीं जेमिमा रोड्रिग्स, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई छुट्टी
जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में हुई वापसी

चोट से उबरकर फिट हुईं जेमिमा रोड्रिग्स की भारतीय टीम में वापसी हुई जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूपों के दौरे के लिए सोमवार को टीम घोषित की. ऑलराउंडर अमनजोत कौर भी अपनी चोट से उबर चुकी हैं और इसलिए उन्हें T20 टीम में शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने आजमाए हुए खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी तीनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है. स्मृति मंधाना तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी.

भारतीय महिला टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. एकमात्र टेस्ट मैच नौ दिसंबर से गक्बेरहा में खेला जाएगा. इसके बाद 16 से 22 दिसंबर तक पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में वनडे मैच होंगे. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 से 30 दिसंबर तक बेनोनी और पोटचेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे.

जेमिमा पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझ रही थीं जिसके कारण वह एशिया कप, एशियाई खेलों और हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाई थीं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाज जिंतिमानि कलिता ने वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, लेकिन उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है. उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.

ऑफ-स्पिनर श्रेयांका पाटिल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. चोट के कारण लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक मैच से बाहर रहीं ओपनर प्रतिका रावल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.

भारतीय टीम इस प्रकार है:

टेस्ट टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

वनडे टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे.

यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में छाए तैय्यब आरिफ, 51 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पाकिस्तान के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: SMAT: मुंबई के कप्तान बने सू्र्यकुमार यादव, हार्दिक-मैक्सवेल भी टीम में, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को भी मिली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jemimah Rodrigues, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com