जेसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 11 की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था (फेसबुक फोटो)
- जेसन सांघा को सौंपी गई है टीम की कमान
- आलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं ऑस्टिन
- सीए के सीईओ जेम्स सदरलैंड का बेटा बिल है उपकप्तान
सिडनी:
अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम का कप्तान भारतीय मूल के जेसन सांघा को बनाया गया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ को भी टीम में जगह मिली है. ऑस्टिन हरफनमौला की हैसियत से खेलते हैं.बेवसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड के बेटे विल सदरलैंड को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. विल भी हरफनमौला खिलाड़ी हैं.जेसन ने हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था. वह इसके साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. जेसन ने इसी साल जुलाई में फुटबॉल पर क्रिकेट को तरजीह दी थी और विक्टोरिया के साथ करार किया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स सहायक कोच की भूमिका में होंगे.
वीडियो: गावस्कर बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप और चहल
टीम : जेसन सांघा (कप्तान), विल सदरलैंड (उपकप्तान), जेवियर बार्टलेट, मैक्स ब्रयांट, जैक एडवर्डस, जात इवांस, जैरोड फ्रीमैन, रयान हेडली, बाक्टर होल्ट, नाथन मैक्स्वानी, जोनथान मेरलो, ल्योड पोप, जेसन राल्सटन, परम उप्पल और ऑस्टिन वॉ. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Under 19 World Cup, Jason Sangha