विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने कहा 'हम नंबर 1 हैं', अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने टीम इंडिया को दी बधाई, ‘दुश्मन को ठोंक दिया'

भारत के लिए यह खास मौका है. अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी जीत ली है.

अमिताभ बच्चन ने कहा 'हम नंबर 1 हैं', अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने टीम इंडिया को दी बधाई, ‘दुश्मन को ठोंक दिया'
अंडर-19 विश्वकप जीतने पर बिग बी ने टीम इंडिया को दी बधाई
नई दिल्ली:

भारत के लिए यह खास मौका है. अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी जीत ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 विश्वकप की विजेता बन गई है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल की. भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस जीत पर टीम को बधाई दी है. 

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘अंडर-19 क्रिकेट इंडिया विश्व चैंपियन. दुश्मन को ठोक दिया. ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट, सभी विश्व चैंपियन.हम नंबर 1 हैं, शीर्ष पर है, विश्व में प्रथम हैं. हम तीसरे दर्जे के नहीं हैं, हम विश्व में प्रथम हैं. भारत माता की जय.' इसके साथ ही उन्होंने नेशनल फ्लैग की इमोजी भी शेयर की है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84, साइंस-फिक्शन सीक्वल कल्कि 2898 AD पार्ट 2 और द इंटर्न जैसे प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. वह आंखें 2, ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 – देव, और रजनीकांत के साथ वेट्टैयन नाम की एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह 2026 में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 को होस्ट करेंगे. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Under 19 World Cup, Under 19 World Cup Final, Under 19 World Cup Final Match, Amitabh Bachchan News, Amitabh Bachchan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com