विज्ञापन

'इसको खाना-वाना खिलाओ...' फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए अर्शदीप सिंह ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Arshdeep Singh’s funny reply Fan over Autograph: भारतीय टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बीते रविवार को दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के लिए एकत्रित हुई थी. कार्यक्रम दिल्ली के एक होटल में था और फैंस चैंपियन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे.

'इसको खाना-वाना खिलाओ...' फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए अर्शदीप सिंह ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Arshdeep Singh’s funny reply Fan over Autograph

भारतीय टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बीते रविवार को दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के लिए एकत्रित हुई थी. कार्यक्रम दिल्ली के एक होटल में था और फैंस चैंपियन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे. अपनी रील्स से सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले अर्शदीप इस इवेंट में भी छाए रहे. इस कार्यक्रम का एक वीडियो उनका जबरदस्त तरीके से वायरल है, जिसमें उन्होंने फैंस को मजेदार रिप्लाई दिया है. दरअसल, एक फैन ने अर्शदीप से ऑटग्राफ मांगा था. अर्शदीप ने भी उन्हें निराश नहीं किया, लेकिन अपने मजेदार अंदाज में कुछ ऐसा कहा, जिसको देखकर सभी भी हंसी छूट गई. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल लॉबी में एक फैन अर्शदीप से ऑटोग्राफ के लिए कहता है. उन्होंने अर्शदीप का एक पोस्टर बनाया था, जिस पर उन्होंने अर्शदीप से उनका साइन मांगा था. इस दौरान फैन उनसे पोस्टर को लेकर पूछता है कि 'मस्त लग रहा है कि नहीं आप यह बताओ' इस पर अर्शदीप ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब दिया,"इसको खाना-वाना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो. काफी कमजोर लग रहा है." अर्शदीप के इस जवाब से वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई.

अर्शदीप ने की बुमराह  की तारीफ

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का मानना है कि टीम का प्रोसेस और खुद पर भरोसा घरेलू मैदान पर सफलता का अहम कारण रहा. उन्होंने कहा कि टीम ने आने वाले दशक में कई ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य तय किया है. अर्शदीप ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह मैदान पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर खेल रहे हों.

बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप ने कहा,"जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तो मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं." अर्शदीप ने कहा कि हमने सिर्फ प्रोसेस को फॉलो करने की कोशिश की. उन्होंने कहा,"हम जानते थे कि अगर हम उस स्टैंडर्ड के साथ खेले, तो रिजल्ट अपने आप आ जाएगा. हमने प्रोसेस को फॉलो किया और अपने खेल को बैक करने का प्रयास किया."

अर्शदीप ने कहा, "बुमराह के साथ गेंदबाजी करना बहुत मजेदार था. उनके लिए क्रिकेट बहुत आसान है और ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर खेल रहे हैं. हालांकि, बुमराह का प्रोसेस बहुत कमाल का है. वह बहुत मेहनत करते हैं और हमें भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं." 

यह भी पढ़ें: 'कप्तान और कोच ने ड्रेसिंग रूम में...' संजू सैमसन ने बताया गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव की इस रणनीति से टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन

यह भी पढ़ें: 'ICC टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड...' रिकी पोंटिंग ने माना भारतीय टीम का लोहा, बताया इतिहास की सबसे मजबूत टीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com