विज्ञापन

'युवी का रिकॉर्ड टूटा', ईशान किशन ने एक साल में सबसे ज्यादा POTM लेकर मचा दिया तहलका

ईशान किशन ने T20I क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने के मामले में युवराज सिंह ने पीछे छोड़ दिया है.

'युवी का रिकॉर्ड टूटा', ईशान किशन ने एक साल में सबसे ज्यादा POTM लेकर मचा दिया तहलका
ईशान किशन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई 2026 को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम 90 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के हीरो ईशान किशन रहे. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. 

ईशान किशन ने युवराज सिंह को छोड़ा पीछा 

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने के मामले में ईशान किशन ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. युवराज सिंह ने भारतीय टीम की तरफ से शिरकत करते हुए साल 2012 में कुल तीन बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड हासिल किया था. मगर जारी साल में किशन ने चार बार प्रतिष्ठित अवॉर्ड को हासिल करते हुए युवराज को पीछे छोड़ दिया है. 

ईशान किशन से आगे अब केवल दो भारतीय खिलाड़ी 

एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के तहत सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने के मामले में ईशान किशन से आगे अब केवल दो भारतीय बल्लेबाज रह गए हैं. ये खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली हैं. 

सूर्यकुमार यादव ने 2023 में पांच बार और 2022 में सात बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड हासिल किया था. वहीं विराट कोहली 2016 में छह बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने में कामयाब हुए थे. 

यह भी पढ़ें- 'अनोखा रिकॉर्ड', इंडिया ने किया वो जो आज तक कोई नहीं कर पाया, T20I में बनाया गजब का कीर्तिमान


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com